कार्यालय में समय पर नहीं आते पटवारी, लोग लगा रहे चक्कर
इमरान खान
बिलासपुर -----राज्य सरकार ने सरकारी दफ्तरो में कामकाज के लिए समय का निर्धारण किया है सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों को मौजूद रहकर काम करना है. अमला पूरे उत्साह और क्षमता के साथ काम कर सकें इसके लिए राज्य शासन ने एक नई पहल करते हुए 5 दिन का कार्य दिवस भी तय कर दिया है.
अब शनिवार और रविवार 2 दिन अवकाश की सुविधा प्रति सप्ताह सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को प्राप्त है. इस श्रेणी में राजस्व विभाग के कर्मचारी पटवारी भी आते हैं लेकिन खासकर ग्रामीण अंचलों मे कई पटवारी अब भी समय का पालन करते नजर नहीं आ रहे इनके मुख्यालयों में ताला लटकने के कारण फरियादियों में भटकाव भी देखा जा रहा है. यहां कार्य करवाने के लिए आने वाले लोगों का आरोप है कि पटवारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते और शाम को 5 बजने से पहले ही निकल जाते है जब हमने कुछ गांवों में जाकर हकीकत जानने चाहिए तो तस्वीरें सामने आईं कोटा अनुविभाग के रतनपुर तहसील के पटवारी हल्का नंबर 03 के दरवाजे पर सुबह 10:20 बजे भी ताला लटका मिला.पटवारी राजकुमार चेलके नहीं पहुंचे थे मोबाइल से बात करने पर 11.30 बजे तक कार्यालय पहुंचने की बात कही हल्का नंबर 06 बारीडीह में सुबह 10:45 बजे ताला लगा रहा और संपर्क करने पर पटवारी श्रीधि जायसवाल ने फोन नहीं उठाया हल्का नंबर 46 पंडरापथरा कि पटवारी नीलिमा आर्मो 11 बजे तक पटवारी कार्यालय नही पहुंची थी उन्होंने संपर्क करने पर बताया कि बिलासपुर से बस में आ रही हैं 11.15 तक पहुंचेगी यहां भी मुख्यालय में ताला लगा रहा और ग्रामीण बाहर ताला खुलने का इंतजार करते दिखे. इसी तरह हल्का नंबर 16 बानाबेल में भी 11 बजे तक पटवारी प्रतिमा जगत कार्यालय नहीं पहुंची थी संपर्क करने पर बैंक का काम कराने के बाद 11.30 तक पहुंचने कि बात कही l यहां कार्य करवाने के लिए आने वाले लोगों का आरोप है कि पटवारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते और शाम को 5 बजने से पहले ही निकल जाते है। यहां काम के लिए आए खैरझिटी निवासी कुंवर सिंह मरकाम व दारसागर निवासी रैन सिंह कंवर का कहना है कि उन्हें जमीन कि पर्ची का काम हैं 10 बजे से बैठे है पटवारी अभी तक नहीं आई हैं l
ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते, वहीं छुट्टी के समय से पहले ही यहां से निकल जाते हैं। सरकारी कर्मचारियों की मनमानी से लोग परेशान हो रहे है। वहीं तहसीलदार राजेंद्र भारत का कहना है कि पटवारियों को कार्यालीन समय पर ही उपस्थित होना अनिवार्य हैं अगर नहीं आ रहे हैं तो पटवारियों को नोटिस जारी किया जायेगा l
5 किलोमीटर दूर से पटवारी कार्यालय आते हैं ग्रामीण --- पटवारी हल्का नंबर 16 बानाबेल के अंतर्गत आमामुड़ा, बानाबेल खैरझिटी के ग्रामीण जमीन संबंधित कार्य कराने के लिए 5 किलोमीटर दूर पंडरापथरा पटवारी कार्यालय आते हैं पटवारी प्रतिमा जगत बानाबेल हल्का नंबर में कार्यालय न खोल कर पंडरापथरा पटवारी कार्यालय में अपना काम करती हैं तेज़ धुप में कई ग्रामीण चलकर अपना काम कराने आते जाते हैं l
कार्यालय में नहीं लगा हैं सूचना बोर्ड ---- अधिकतर सभी पटवारी कार्यालय के बाहर सूचना बोर्ड नहीं लगा हैं जिससे ग्रामीणों को कार्यालय खुलने का दिन व समय कि जानकारी नहीं मिलता और जहां लगा हैं वहां पूर्व पटवारी का नाम व मोबाइल नंबर अंकित हैं
तुलाराम भारद्वाज एसडीऍम कोटा ------ सभी पटवारी कार्यालय में सूचना बोर्ड होना अनिवार्य हैं व पटवारियों का समय पर कार्यालय नहीं आना गलत हैं पटवारी समय पर नहीं आ रहे उनपर कार्रवाही कि जाएगी l



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.