दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बालाघाट। वन परिक्षेत्र वारासिवनी के अधिकारियों ने दुर्लभ वन्य प्राणी पैंगोलीन की तस्करी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़ेे गए आरोपितों द्वारा दुर्लंभ वन्य प्राणी पैंगोलिन को बेचने की फिराक में थे। इसी बीच मुखबिर द्वारा वन अमले को सूचना मिली। सूचना मिलते ही वन अमला ग्राहक बनकर मौके के लिए रवाना हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे वन अमले ने खुद ग्राहक बनकर 40 लाख रुपयों में सौदा किया। जैसे ही आरोपित पैंगोलिन को लेकर मौके पर पहुंचे वन अमले की टीम ने उन्हें दबोच लिया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी यशपाल मेहरा ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपित प्रभुदयाल पिता बालचंद बिसेन 48 वर्ष निवाड़ी कोपे व मुकेश पिता भूराजी हनवत 38 वर्ष निवासी नेवरगांव दोनों ही वारासिवनी थाना क्षेत्र निवासी हैं। दोनों ही दुर्लभ वन्य प्राणी पेंगोलिन को बेचने सिवनी जा रहे है। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश के द्वारा तत्काल मौके के लिए एक टीम गठित कर व ग्राहक बनाकर भेजी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्राहक बनकर दोनों ही आरोपितों को दबोच लिया। इनके पास से पैंगोलिन को भी जब्त कर लिया हैं। वहीं अभी इसमें और भी आरोपित शामिल हैं। आरोपितों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। जो भी तथ्य होंगे सामने आएंगे। वहीं यह मादा पैंगोलिन है। इसकी लगभग नौ वर्ष हैं। जिसकी कीमत करोड़ों में आरोपितों द्वारा बताई गई है।
आरोपितों से फोन पर 40 लाख रुपये में सौदा हुआ था। इसके बाद मुखबिर से सूचना मिलने पर तत्काल सिवनी छपारा के लिए निकल पड़े और ग्राहक बनकर आरोपितों के बताए अनुसार सिवनी छपारा मार्ग के शुभ ढाबा के समीप पहुंचे। दोनों ही आरोपितों को वहीं दबोच लिया और वारासिवनी वन विभाग लाकर पूछताछ में पता चला हैं कि और जो आरोपित हैं जो इस घटना में लिप्त हैं वह अभी फरार बताए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में भवानी बिसेन वनरक्षक, रविंद्र लड़कर, शैलेंद्र जगजीवन, महेश बिसेन, विनय भंवरे, महगूलाल डहरवाल का योगदान रहा।
इनका कहना है---
दो आरोपितों को पैंगोलिन सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों से पूछताछ जारी है। इस घटना में लिप्त अन्य आरोपित फरारा है जिनकी तलाश की जा रही है।
यशपाल मेहरा, वन परिक्षेत्र अधिकारी वारासिवनी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.