Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 16, 2022

निजात अभियान के तहत 08 शराबियों का नशा छोड़ने हेतु कराया गया उपचार।


छुरिया-ताहिर खान:- पुलिस विज्ञप्ति अनुसार जिला राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बड़ई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल के सतत् मार्गदर्शन में छुरिया थाना प्रभारी रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में क्षेत्र में "नशा उन्मूलन कार्यक्रम निजात" मिशन प्रबलता के साथ चलाए जा रहे‌ अभियान के तहत इस कार्यक्रम से क्षेत्रों के आम जनमानसों के जाग्रुक्ता के कारण नशे के कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है एवं दूसरी ओर नशा के आदि लोग शराबी गण स्वस्फूर्त हो कर शराब व अन्य नशा छुड़ाने के लिए पुलिस के पास आ रहे हैं।
इसी कड़ी में आज निजात कार्यक्रम से प्रभावित होकर 08 शराबीगण थाना छुरिया आये एवं नशा छोड़ने की इच्छा बताने पर थाना प्रभारी द्वारा प्रधान आरक्षक अफजल खान 744 वाहन चालक रोहित मंडावी क्रमांक 296 मय शासकीय वाहन के 08 शराबीयों को नशा मुक्ति केंद्र (सेंट्रल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस) देवादा में ले जाकर डॉक्टर किरण कुमार अग्रवाल के द्वारा सभी का निःशुल्क आवश्यक उपचार कराया गया एवं पुलिस के इस प्रकार के पहल से क्षेत्र में अच्छा संदेश नशा मुक्त समाज,अपराध मुक्त समाज निर्माण दिशा में अग्रसर हो रहे है ।  नशा मुक्ति केंद्र भेजे गये शराबीयों के नाम-1 चंद्रशेखर साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 28 साल ग्राम- पडरामटोला, 2.दीना राम कंवर पिता घसिया राम उम्र 40 साल ग्राम पडरामटोला, 3.श्रवण कुमार पिता रामविलास कंवर उम्र 31साल पडरामटोला, 4.भागचंद सोरी पिता स्वर्गीय डेरहा राम उम्र 42 साल ग्राम बोइरडीह, 5. सुरेश कुमार पटेल पिता मंदराजी पटेल उम्र 30 साल ग्राम भंडारपुर, 6.जगदीश पिता तुलसीराम उम्र 38 साल ग्राम भंडारपुर, 7.पारख चंद पिता स्वर्गीय प्रदीप दास कंवर उम्र 19 साल साकिन भंडार, 8.बोधन लाल पिता बहाली राम उम्र 41 साल ग्राम पडराम टोला । एवं इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।समस्त थाना छुरिया राजनादगांव (छत्तीसगढ़)

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad