निर्जला एकादशी व्रत 10 तारीख शुक्रवार को
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की विशेष रिपोर्ट
रायपुर--
धर्मशास्त्रोंके अनुसार
स्मार्त्त अर्थात् गृहस्थ आश्रममें स्थित जन होते हैं
तथा वैष्णव अर्थात साधु संन्यास प्राप्त जन होते हैं।
रायपुर से प्रकाशित श्रीदेव पंचांग के अनुसार 10 तारीख शुक्रवार को स्मार्त अर्थात गृहस्थ लोगों के लिये
तथा 11 तारिक शनिवार का व्रत साधु सन्यासियों के लिये है।
*श्री कांशी विश्वनाथ ऋषिकेश पंचांग में एकादशी व्रत 10 तारीख शुक्रवार को ही सबके लिये स्पष्ट किया गया है।*
श्रीदेव पंचांग के अनुसार इस बार द्वादशी तिथि का क्षय हो रहा है।
शास्त्रों के अनुसार जहां द्वादशी तिथि का क्षय हो रहा हो वहां (स्मार्त्त) गृहस्थियों को दशमी विद्धा एकादशी व्रत करने का निर्देश है।
गृहस्थोंके लिए स्पष्ट निर्देश है कि यदि व्रत पारणा वाले दिन द्वादशी नहीं है तो एकादशी व्रत दशमीविद्धा ही करनी चाहिए।इससे महापातक नष्ट होते हैं -
*द्वादशी स्वल्पमल्पापि*
*यदि न स्यात्परेsह्नि।।*
*दशमीमिश्रिता कार्या*
*महापातकनाशिनी ।।*
......वृद्ध वशिष्ठ
गृहस्थ को पारणा द्वादशी तिथि में ही करनी चाहिए। इसलिए गृहस्थ जन 10 जून को निर्जला एकादशी व्रत करके 11 जून को व्रत पारणा करेंगे।
वैष्णव संयासियों / विधवाओं को द्वादशी-त्र्योदशी युक्त एकादशी को 11 जून को व्रत करना चाहिए।
शास्त्र वचन यह भी है कि -
*एकादशी+द्वादशी+त्र्योदशी हो तो ऐसी त्र्यह स्पर्शा एकादशी व्रत पुत्रादि चाहने वाले गृहस्थियों को व्रत नहीं करना चाहिए --*
*एकादशी द्वादशी च रात्रिशेषे त्रयोदशी।*
*त्र्यह:स्पृक् तदहोरात्रं नोपोष्यं तत्सुतार्थिभिः।*
.... पद्मपुराण
*विशेष*—
*गृहस्थों का निर्जला एकादशी व्रत—* 10 जून शुक्रवार को
और
*विरक्त,संन्यासी एवं विधवाओं का एकादशी व्रत—* 11 जून शनिवार को है।
वास्तु & ज्योतिष सलाहकार
पण्डित मनोज शुक्ला महामाया मन्दिर रायपुर ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.