10934 लोगों ने पंच बनने के लिये आवेदन जमा किया एवं सरपंच पद के 2183 दावेदार
10 जून को नाम वापसी के बाद मैदान में शेष बचे उम्मीदवारोंं की स्थिति साफ होगी
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच पद के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 16 जून को अंतिम तिथि तक पंचायतों में पंच बनने के लिए 10 933 ने आवेदन जमा किया हैं। 635 ग्राम पंचायतों में 93 11 पंच के पद हैं। वही सरपंच बनने एक 2183 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है। वही आठ जनपद क्षेत्र में 158 पदों के लिए 659 लोगों ने जनपद सदस्य बनने आवेदन जमा किया हैंः 7 जून को संवीक्षा की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। 10 जून को नाम वापसी के बाद मैदान में शेष बचे उम्मीदवारोंं की स्थिति साफ हो सकेगी। इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही चुनाव सरगर्मी तेज हो जाएगी। जिपं सदस्य के लिए 128 आवेदन जिला पंचायत सदस्य के 19 पदों के विरुद्ध अंतिम तारीख तक 143 दावेदारों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन जमा किए है। इससे चुनाव घमासान होने की संभावनाएं है। जिला पंचायत सदस्य के लिए 19 वार्ड में से दो वार्ड अनुसूचित जाति और 7 वार्ड अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। 10 वार्ड आरक्षित (सामान्य) वर्ग के लिए आरक्षित हो गए हैं, जिनमें 4 पर महिलाओ का कब्जा होगा है।6 आवेदन निरस्त होने के बाद जिला पंचायत सदस्य के 128 आवेदन विधिमान्य पाए गए हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.