पुलिस वाहन 112 की ड्यूटी में लगे जवानों के साथ बदतमीजी करने वाले आरोपी को थाना अंबागढ़ चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार
आम जनों को तत्काल पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए पुलिस विभाग द्वारा डायल 112 टीम तैयार किया गया है जो दुर्घटना होने पर लड़ाई झगड़ा की सूचना आग लगने की सूचना तथा अन्य घटनाओं की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस सेवा प्रदान करती हैl दिनांक 25 2022 को ग्राम कान्हे के चंद्र कुमार देवांगन ने डायल 112 के कंट्रोल रूम कॉल पर लड़ाई झगड़े होने की सूचना डायल 112 टीम अंबागढ़ चौकी को सूचना दिया गया थाl जिसके आधार पर ड्यूटी में तैनात आरक्षक 1548 भानु प्रताप साहू एवं चालक सुरेंद्र कुमार देवांगन घटना की तस्दीक के लिए गए हुए थेl घटनास्थल पहुंचकर कलर चंद्र कुमार देवांगन ने घटना के संबंध में पूछताछ कर रहे थे कि उसी समय आयोजक मनोज कुमार देवांगन मौके पर आकर 112 की टीम से दुर्व्यवहार करने लगा तथा धक्का-मुक्की कर मारपीट करने पर उतारू हो गया था और शांति व्यवस्था को भंग करने लगाl समाज में शांति कायम रखने आरोपी को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया उसके बाद श्रीमान कार्यपालक मजिस्ट्रेट अंबागढ़ चौकी के न्यायालय में पेश किया गया आवेदक को जेल भेजा गयाl


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.