डीजल होते हुए भी,डीजल के लिए दर दर भटकते किसान,, फुल टैंक होने के बाद भी मात्र 2000 का दिया जा रहा डीजल, वोट लेकर जीतने वाले के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहे!
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से.जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
सिवनी जिले के केवलारी, पलारी, लखनादौन, छपारा, बंडोल, गनेशगंज के सभी पेट्रोल पंपों पर डीजल की मारामारी चल रही है,डीजल के लिए किसानों को परेशान होना पड़ रहा है, और डीजल मिल भी रहा है तो, एक ट्रैक्टर मालिक को मात्र 2000 का डीजल दिया जा रहा है और कई पेट्रोल पंपों में तो डीजल ही नहीं मिल रहा है, जबकि इस वक्त पर किसानों को एक-एक मिनट कीमती है, वर्तमान जनप्रतिनिधियों का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, सब चुनाव की प्रक्रिया में लगे हुए हैं, गरीब किसान मजदूर की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, किसानों का कहना है कि, वर्तमान सरकार का ऐसा रवैया कब तक चलता रहेगा, अगर समय पर जिले के जनप्रतिनिधि किसानों की बातों का ध्यान नहीं दिया तो, इसकी सजा भुगतने के लिए तैयार रहें!


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.