क्वांर नवरात्रि पर्व 2022 में ज्योति कलश प्रज्जवलित कराने विशेष व्यवस्था 18 जून 2022 से प्रारंभ
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर-डोंगरगढ श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति डोंगरगढ़ के द्वारा 26 सितम्बर 2022 से 04 अक्टूबर 2022 तक क्वांर नवरात्रि पर्व मनाया जावेगा, माता जी के जो भक्त जन विशेष व्यवस्था के तहत ऊपर मंदिर में ज्योति कलश प्रज्जवलित कराना चाहते है, वे 18 जून 2022 से ज्योति राशि जमा करा सकते है।
ज्योति राशि ट्रस्ट के समस्त कार्यालय में 18 जून 2022 से ऊपर मंदिर हेतु 1101/- रुपये एवं नीचे मंदिर हेतु 2100/= रुपये की राशि नगद, बैंक ड्राष्ट, या मनिआर्डर के द्वारा जमा करवाकर रसीद प्राप्त कर सकते है, इसके साथ ही साथ प्रतिदिन वर्ष भर होने वाले माता जी के विशेष अभिषेक श्रृंगार हेतु ऊपर मंदिर या नीचे मंदिर में 301 /= रुपये की रसीद कटाकर विशेष अभिषेक पुजन करा सकते है, या अपने विशेष अवसरों पर माता जी की विशेष पुजा के लिये 201 /= की राशि जमा कराकर विशेष का सकते है, तथा अनवरत चल रहे ऊपर मंदिर में भंडारा प्रसाद के लिये भी दान दे सकते है, ज्योति राशि व दान राशि www.https://portal.bamleshwari.org के माध्यम से भी जमा करा सकते है, यह व्यवस्था माता जी के भक्तजनों को विशेष सुविधा के तहत दी जा रही है। उक्ताशय की जानकारी मंदिर ट्रस्ट समिति के मंत्री नवनीत तिवारी ने दी है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.