संवाददाता : मोहम्मद अजहर हन्फी, जिला बलौदाबाज़र
भाटापारा:- भारतीय कुश्ती संघ से मान्यता प्राप्त ग्रेप्पलिंग कमेटी आफ इंडिया के द्वारा दिनांक 13 जून नई दिल्ली के कांस्टीटूइशनल क्लब ऑफ इंडिया के भवन में ग्रेप्पलिंग कमेटी आफ इंडिया की दूसरी वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया , जिसमे पूरे भारत वर्ष से 22 राज्यो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे , इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर , ग्रेपललिंग कमेटी आफ इंडिया के चेयरमैन दिनेश कपूर , महासचिव बिरजू शर्मा के साथ समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे वही छत्तीसगढ़ से आदित्य सिंह कार्यकारी अध्यक्ष ग्रेप्पलिंग कमेटी आफ छत्तीसगढ़ बैजनाथ गुप्ता सदस्य ग्रेपललिंग कमेटी आफ छ्त्तीसगढ़ बतौर प्रतिनिधि के रूप में वार्षिक आम सभा मे सम्मिलित हुए , जिसमे ग्रेप्पलिंग कमेटी आफ इंडिया के द्वारा ग्रेप्पलिंग खेल का छत्तीसगढ़ में विस्तार के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया ।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.