अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 करें योग रहें निरोग
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट
रायपुर - योग का हमारी जिंदगी में काफी महत्व होता है। आज 21 जून को पूरी दुनिया में विश्व योग दिवस मनाया जाता है
भारत में योग का विशेष महत्व है, पिछले कई दशक से योग होता आ रहा है, भारत वर्ष में ऋषि मुनियों के द्वारा सदियों से योग की परंपरा जारी है आज
21जून को उत्तरी गोलार्ध का सबसे बड़ा दिन होता है जिसे ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है।
अतः इस दिन योग करने से विशेष फायदा होता है।
गांस मेमोरियल ग्राउंड में आयोजित भाजपा का योग कार्यक्रम चित्रकूट कामनगिरी के संत श्री राजीव लोचन जी के एवं योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में हुआ।
संत श्री ने श्री राम जय राम जय जय राम,, भजन के साथ योग दिवस की शुरुआत की।
आज योग दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपाई, शहर के प्रबुद्ध नागरिक, बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
आज उपस्थित रहे प्रमुख भाजपा
के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय , सांसद सुनील सोनी, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, पवनसाय, रामप्रताप, मोतीलाल साहू, अमित साहू, संजय श्रीवास्तव, अखिलेश सोनी, संजय अग्रवाल, राजेश दुबे, ओंकार बैस एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिये।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.