दो सुत्रीय मांगो को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 29 को देगे गुण्डरदेही मे धरना
गुण्डरदेही । छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 29 जून को आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने जिला के पदाधिकारी वाई के दिल्लीवार जिला सह संयोजक बालोद डॉक्टर सी.के.बरसागढ़े की उपस्थिति में विकासखंड इकाई गुण्डरदेही के समस्त मान्यता प्राप्त संगठनों द्वारा बीआरसी सभागार गुण्डरदेही में शनिवार को बैठक आहूत कि गई थी जिसमे कर्मचारी संघ द्वारा केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं मकान किराया भत्ता संबंधी दो सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए आगामी 29 जून बुधवार को नबी काम्प्लेक्स बालोद रोड़ गुण्डरदेही मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया जिसमे सभी कर्मचारी अधिकारी अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन मे शामिल होगे बैठक में ब्लॉक संयोजक वेद प्रकाश यदु अर्जुन सिंह मंडावी अर्जुन सिंह तारम धर्मेंद्र साहू जीवन लाल देवांगन गजानंद साहू मनेष सोनी अविनाश यादव सेवाराम देशमुख इंद्रजीत साहू गिरीश देवांगन जेआर साहू शैलेंद्र कुमार ठाकुर छबि लाल साहू भवानी साहू गिरवर लाल निर्मल रवि वर्मा अजय कुमार नामदेव जागेश्वर पटेल एचके मधुकर एसके निषाद आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी वेद प्रकाश यदु ब्लॉक संयोजक ने दी
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.