रायपुर, पूरे प्रदेश में गुरुवार से एक तरफ स्कूल खुले तो वही दूसरी तरफ स्कूल सफाई कर्मियों ने रैली निकालकर सामूहिक इस्तीफा तहसीलदार को सौंपा। पांच दिवसीय महा धरना के तीसरे दिन अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मी बूढ़ातालाब धरना स्थल से दोपहर 3 बजे के करीब रैली निकालकर मुख्यमंत्री निवास इस्तीफा सौंपने जा रहे थे, जिसे पुलिस ने स्मार्ट सिटी कार्यालय के पास रोका। एक घंटे सड़क पर प्रदर्शन करने के बाद करीब 43 हजार सफाई कर्मी सामूहिक रूप से रायपुर तहसीलदार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ अपने एक सूत्रीय मांग को लेकर 118 बूढ़ातालाब धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.