सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट।
रायपुर -दिल्ली में हारे कटक भी हारे विशाखापत्तनम के महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर जीत दिलाई।
आज के प्रदर्शन में ओपनिंग पार्टनरशिप 97 रनों की हुई, ऋतुराज गायकवाड़ ने 35 गेंदों में 57 रन इशान किशन ने 35 गेंदों में 54 रन बनाकर ठोस शुरुआत दी , हार्दिक पंड्या ने 21गेंदो में 31रन बनाए।
भारतीय टीम ने 20 ओवर में 179रन बनाए्।
आज गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया,हर्षल ने 4 चहल ने 3 भुवनेश्वर और अक्षर ने एक, एक विकेट लिए।
अफ्रीका के खिलाड़ी आज रंग में नहीं दिखे पिछले मैच के हीरो क्लासेन केवल 29 रन ही बना पाए।
हेंन्डीक्स23 पार्नेल 22रनही बना पाए।
आज का मैच जीतकर भारत ने सीरीज का रोमांच बरकरार रखा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.