ग्राम पंचायत रामपुर उप सरपंच व दो पंचो के स्तीफा का एस डी एम के आदेश पर राजस्व विभाग एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों ने की जांच ।
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
साल्हेवारा / रामपुर - विगत पिछले सप्ताह 2 जून को सरपंच महेंन्द्र यादव व सचिव बाबूदास झारिया के मनमानी रवैये से नराज होकर उप सरपंच त्रिलोचन ठाकरे पंच रघुनाथ शहरे वार्ड 2 बिसाहू पंच वार्ड 4 ने बिना किसी सुचना एवं बिना पंचों के सहमति से आचार संहिता का बहाना बनाकर सप्ताहिक बाजार को पुराने ठेकेदार दिनेश अग्रवाल को 10 प्रतिशत बढ़ाकर बेंच दिये थे
जिसके विरोध में ग्राम वासी ग्राम में बैठक किये सभी पंचों को पुछा गया पहले तो सभी पंचों ने एक स्वर में कहा किसी भी चीज की जानकारी नही दिया जाता आय ब्यय निर्माण कार्य पांच महिने में मिंटिंग लगाना अपने घर से पंचायत संचालित करना बैठक की सुचना मौखिक देना ग्राम सभा का आयोजन मनमानी करना बिना प्रस्ताव ग्राम सभा की कार्यवाही के संबध जानकारी नहीं देने का आरोप ग्राम वासियों कू समक्ष आरोप लगाये थे ।जैसे ही सरपंच महेंन्द्र यादव को बुलाया गया कुछ महिला सरपंच अपने बयान से पलट गई जिससे आहत होकर उप सरपंच ने स्तीफा व दो पंचों ने दिया था ।यह बाते मिडिया में आने के बाद अनुविभागीय अधिकारी छुईखदान ने संज्ञान लेते हुये तीन दिवस में जांच कर जांच प्रतिवेदन सौपने राजस्व विभाग के अमर दीप अंचल नायब तहसीलदार साल्हेवारा एवं जनपद पंचायत के पंचायत इंस्पेक्टर मोहित ध्रुव को आदेश जारी किया था ।
जिसे 14 जून को जांच करने पहुंचे अधिकारीयों ने सुचना रजिस्टर बैठक की कार्यवाही पंजी ग्राम सभा की कार्यवाही सभी का जांच किया गया जिसमें त्रुटी पाये जाने के करण जब्त कर रजिस्टर को साथ में ले गये है तथा उप सरपंच पंचों का स्तीफा भी लेकर चले गये हैं उप सरपंच का बयान लिये है जिसमें ग्राम पंचायत की मिंटिग पांच महिने में लगाना आय ब्यय की जानकारी नहीं देना बाजार निलाम सरपंच सचिव मिलकर कर देना 2020,2021,2022 बाजार निलाम की राशि का किस मद में उपयोग करना बैंक खाते की जांच करना निर्माण समिति का बैठक कब कब लिये निर्माण कार्य का ठेका खुद ही देना 17 मार्च को पंचों का मानदेय अपने घर में देना 15 वें वित्त की राशि का बिल ब्हाऊचर किसके नाम मे लगाना यदि पंचों को जानकारी है तो बयान लिया जाय उप सरपंच ने अपने स्तीफे को सचिव बाबू दास को देने गया तो सचिव ने तुम्हारे कितने बच्चे है सबका जन्म प्रमाण पत्र लाओ तब स्तीफा स्वीकार किया जायेगा जिससे मैं और टुट गया और अपने स्तीफे को लेकर चला गया 14 जून को सक्षम जांच अधिकारी को स्तीफा सौप दिया है अपने बयान में यह कथन कहा है उच्चाधिकारी निष्पक्ष जांच करने के बाद मेरे स्तीफे पर जो निर्णय देंगे वो मुझे स्वीकार होगा ।
ग्राम वासियों की सामुहिक बयान लिया गया पंचो का भी बयान लिये है ।अब यह देखना होगा की जांच उपरान्त किधर गाज गिरती है ।तानाशाह सरपंच सचिव की मनमानी पर क्या कार्यवाही होगी भविष्य के गर्भ में है ।यदि तीन दिवस के अंदर जांच होती तो मामला कुछ और ही होता एक सप्ताह लेट होने के कारण सरपंच सचिव पंचों को बरगला कर अपने पक्ष में कर लिया है ।लेकिन उप सरपंच अपनी बयान पर अड़ा हुआ है सत्य न्याय किया जाय तो सरपंच सचिव दोनों बर्खास्त हो सकते है ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.