सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
June 15, 2022
सिवनी। कार्यपालन अभियंता संभाग सिवनी ने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों पर फॉलोअप दर्ज न करने व समय सीमा में शिकायतों का निराकरण न करने को लेकर कनिष्ठ अभियंता बादलपार मिथलेश उइके, कनिष्ठ अभियंता बंडोल भूपाल सिंह उइके, प्रभारी कनिष्ठ अभियंता अरी ओ.पी.पांडे एवं कनिष्ठ अभियंता कुरई पंकज वर्मा के माह जून 2022 के मासिक वेतन से एक-एक दिन का वेतन कटौती करने के आदेश किए हैं।
साथ ही चेतावनी दी गई है कि सर्वोच्च प्राथमिकता पर सी.एम.हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित करें ताकि उपभोक्ताओं की समय से निराकरण किया जा सके।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.