बम्लेश्वरी ट्रस्ट चुनाव में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन संरक्षक श्रेणी में 546, आजीवन श्रेणी में 865, साधारण श्रेणी में 1547 सदस्य दो दिन पश्चात् नामांकन पत्र दाखिल होंगे निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन कार्य के लिये डोंगरगढ़ पहुंचे
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ-श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति, डोंगरगढ़ के चुनाव संबंधी प्रक्रिया के अन्तर्गत संरक्षक श्रेणी, आजीवन श्रेणी एवं साधारण श्रेणी की मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन दिनांक 04.06.2022 को नीचे मंदिर कार्यालय में चस्पा की गई थी, जिसमें संरक्षक श्रेणी में वर्ष 2019 के निर्वाचन के समय कुल 639 मतदाता थे, जिसमें से तीन साल के दौरान ऐसे सदस्यगण जिनकी मृत्यु हुई है, ऐसे सदस्यों की संख्या 67 एवं जो ट्रस्ट के विधान एवं नियमों के अनुरूप डोंगरगढ़ शहर से चाहर अन्यन्त्र निवासरत है ऐसे सदस्यों की संख्या 23 है, तथा मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी 02 एवं दुकानदार 02 कुल संख्या 94 नाम विलोपित कर मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन किया गया था, जिसमें दिनांक 05.06.2022 निर्धारित समय तक 04 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से एक आवेदन स्वीकृत कर मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ, संरक्षक श्रेणी में कुल 546 मतदाता है।
इसी तरह आजीवन श्रेणी में वर्ष 2019 में कुल मतदाता संख्या 1153 थी, जिसमें से तीन साल के दौरान ऐसे सदस्यगण जिनकी मृत्यु हुई है, ऐसे सदस्यों की संख्या 129 है, तथा जो ट्रस्ट के विधान एवं नियमों के अनुरूप डोंगरगढ़ शहर से बाहर अन्यन्त्र निवासरत है ऐसे सदस्यों की संख्या 131 है, 06 कर्मचारी, 18 दुकानदार एवं अन्य 02 इस तरह कुल 286 नाम बिलोपित कर मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन किया गया था, जिसमें दिनांक 05.06.2022 निर्धारित समय तक कुल 20 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से 04 आवेदन स्वीकृत कर मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने का एवं नाम सुधारे जाने का आवेदन स्वीकृत हुआ, 02 सदस्यों द्वारा सदस्यता समाप्त किये जाने हेतु निवेदन किया था, जिसे स्वीकृत कर सदस्यता समाप्त की गई शेष आवेदन निरस्त किये गये, इस तरह आजीवन श्रेणी में कुल सदस्य संख्या 865 है।
साधारण श्रेणी में पूर्व में स्कूटनी के आधार पर कुल 1549 सदस्यों की सूची प्रारम्भिक प्रकाशन में प्रकाशित की गई जिसमें 03 दुकानदार का नाम विलोपित किया था, साधारण श्रेणी की प्रारम्भिक सूची के विरूद्व दाबा आपत्ती निर्धारित समयाबधि तक कुल 15 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें से अधिकांश आवेदन नाम सुधार के लिये थे जिन्हें स्वीकृत किया गया, 01 आवेदक की मृत्यु होने की वजह से एवं 01 आवेदक दुकानदार होने की वजह से मतदाता सूची से नाम विलोपित किया गया। इस तरह कुल 1547 मतदाताओं की अंतिम सूची प्रकाशित की गई।
इस तरह वर्ष 2022 के निर्वाचन में उपरोक्तानुसार सभी श्रेणीयों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन निर्धारित समयावधि में नीचे मंदिर कार्यालय में किये गये, आगे की प्रक्रिया श्री जे. आर. बरिहा जी, सेवा निवृत डिप्टी कलेक्टर रायपुर को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है, उनके द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराई जायेगी
उक्त जानकारी पूरी जानकारी मंदिर ट्रस्ट के मंत्री नवनीत तिवारी के द्वारा प्रदान की गई है



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.