किसानों की चौपाल लगाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ -भाजपा ग्रामीण मंडल डोंगरगढ़ के द्वारा ग्राम अछोली में प्रधानमंत्री मोदी के 8 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़े के तहत किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वर्णिम 8 साल के कार्यकाल पूर्ण होने की सभी को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के 8 जन कल्याणकारी कार्यों को मिलाकर देखा जाए तो जिसके कारण देश की तकदीर और तस्वीर बदल गई है। केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों ,युवाओं महिलाओं ,गरीब तबकों के लोगों का भला जितना किया पहले कभी नहीं हुआ था ।श्री द्विवेदी ने आंकड़ों सहित बताया कि केंद्र सरकार किसानों के लिए रासायनिक उर्वरक पर दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा सब्सिडी देकर किसानों के लिए मददगार साबित हुई है ,पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है।
मोदी सरकार ने शुरू से ही किसानी को अपने एजेंडे में ऊपर रखा हुआ है इसलिए उन्होंने ना सिर्फ एमएसपी पर फसलों की रिकॉर्ड खरीद की है और प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना के तहत ही किसानों को सालाना ₹6000 दे रही है बल्कि खाद के कच्चे माल के दाम में वृद्धि का बोझ भी कभी किसानों पर नहीं डाला। नतीजा यह हुआ कि हर साल केंद्र सरकार को सब्सिडी बढ़ाना पड़ रहा है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में रासायनिक उर्वरक के निर्माण में आने वाले कच्चे माल का भाव बढ़ जाने के कारण डीएपी खाद के लिए पूर्व में जो केंद्र सरकार मात्र ₹500 प्रति बोरी सब्सिडी देती थी आज ₹2500 प्रति बोरी किसानों को सब्सिडी दी जा रही है। इसी तरह यूरिया खाद की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रति बोरी ₹4000 होने के बावजूद प्रति बोरी में लगभग 3700 रुपए सब्सिडी देकर किसानों को मात्र लगभग ₹270 में यूरिया खाद मुहैया कराई जा रही है। जन चौपाल में श्री द्विवेदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे बताया की पूर्व में बीमा क्लेम के लिए तहसील को इकाई माना जाता था लेकिन अब गांव तथा व्यक्ति को भी इकाई माना जाने लगा है। इससे किसानों को क्लेम ज्यादा मिल रहा है। प्रधानमंत्री ट्रैक्टर योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ,प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना ,पशु बीमा योजना ,प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना आदि का लाभ किसानों के मिल रहा है जिससे आज देश की तस्वीर और तकदीर भी बदल गई है। श्री द्विवेदी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10. 9 7 करोड़ शौचालय निर्माण कराकर खासकर महिलाओं को सम्मान दिया गया। इसी तरह उज्जवला योजना में 9 करोड़ गैस कनेक्शन ,प्रधानमंत्री आवास में दो करोड़ से ज्यादा घर, जन धन योजना में 45 करोड़ से ज्यादा खाते खुलवाए गए एवं किसान सम्मान निधि में 12.5 करोड़ किसानों को सीधे ₹6000 प्रति वर्ष खाते में डालकर लाभ पहुंचाया गया ।अमृत मिशन योजना के तहत हर घर में नल से शुद्ध जल प्रदाय करने हेतु अभी तक 5करोड़ कनेक्शन दिए गए। साथ ही लगभग 18 करोड कार्ड धारी सदस्यों को आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क इलाज कराने की सुविधा प्रदान की गई है। इस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी के 8 वर्ष के स्वर्णिम कार्यकाल बेमिसाल साबित हुए हैं। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष जैन कुमार मेश्राम, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दुर्गा नायडू ,महामंत्री कचरू हिरवानी, सतीश मंडावी, भुवन वर्मा, कमल किशोर साहू, हरि निषाद, रंजीत यादव ,नंद कुमार रजक, नेमू साहू, बरम गोंड ,साधू सिंह कुंजाम, यशवंत साहू मोती राम साहू, घनश्याम साहू, माखन साहू, मिलाप साहू, राधेश्याम साहू सहित ग्रामीण एवं कृषक गण उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.