पिथौरा_आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच छत्तीसगढ़ के द्वारा महिला बाल परियोजना अधिकारी पिथौरा को 6 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपान
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा केंद्र और राज्य सरकार के हर काम को पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करते हैं पर उस कार्य के मुताबिक वेतनमान नहीं दिया जाता है और सुविधाएं भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं शहीदों को नहीं मिलती है शासन को समय-समय पर इस विषय को ध्यान आकर्षित करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया था परंतु आज तक उनकी मांगे पूरी नहीं की गई है और आज 8 जून 2022 को महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी पिथौरा को अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जो इस प्रकार है ( 1) शिक्षाकर्मी की तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नीति बनाकर शासकीय कर्मचारी घोषित करें(2) सामाजिक सुरक्षा के रूप में मासिक पेंशन और समूह बीमा योजना हेतु नीति निर्धारित कर इसे लागू करें (3) आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर के रिक्त पद पर सत प्रतिशत बीना उम्र बंधन के और बिना परीक्षा के लिया जावे (4) मिनी आंगनबाड़ी को पूर्ण आंगनबाड़ी बनाने एवं क्रेस कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर समाहित किया जाए(5) प्रदेश स्तर में रिक्शा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाता है (6) पोषण ट्रैकर एप और अन्य कोई भी कार्य जब तक मोबाइल नेट चार्ज नहीं किया जाता
तब तक मोबाइल में कार्य ना लिया जावे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर 5 जुलाई तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो 6 जुलाई से जिला स्तरीय व प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जावेगा और मांगे पूरी नहीं होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कभी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं
सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.