Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 7, 2022

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने सहसपुर लोहारा क्षेत्र के चार गांव को 70 लाख रुपए की सौगात की

 कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने सहसपुर लोहारा क्षेत्र के चार गांव को 70 लाख रुपए की सौगात की



 श्री अकबर ने खजरी गांव, केजेदाह, सिघनपुरी, बामी के विकास के लिए सामुदायिक भवन, स्कूल भवन, सीसी रोड, सहित अन्य कार्यों का लोकापर्ण व भूमिपूजन किया


कवर्धा, 0 7 जून 2022।  प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने कवर्धा निर्वाचन क्षेत्र के सहसपुर लोहारा जनपद के ग्राम खजरी कला- ग्राम पंचायत  कल्याणपुर, केजेदाह, सिघनपुरी, बामी में विभिन्न नवीन कार्यो लगभग 70 लाख राशि के लोकापर्ण एवं भूमिपूजन किया।CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर कि रिपोर्ट।।  

श्री अकबर ने ग्राम खजरी में पटेल समाज के सामुदायिक भवन ( 6 लाख 50 हजार रुपए),  ग्राम केजेदाह में  खाद गोदाम में 10 लाख रुपए, तथा महिला समूह के आजीविका के लिए बनाए गए मुर्गी शेड का लोकार्पण किया। साथ ही नवीन स्कूल भवन 10 लाख रुपए तथा रिटर्निंग वॉल का भूमिपूजन किया। ग्राम बामी में  सामुदायिक भवन ( 6 लाख 50 हजार रुपए) ,हाई स्कूल भवन 17 लाख रुपए के कार्यो का लोकापर्ण किया। श्री अकबर ने सिघनपुरीके 12 लाख राशि की सीसी पेबर ब्लाक सह कंक्रीट करण कार्य का शिलान्यास किया। 

इस अवसर पर श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी लाल साहू, राज्य कृषक कल्याण मंडल के सदस्य श्री भगवान सिंह पटेल, रामचरण पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती  लीला धनुष वर्मा, मनु शरद बांगली, सौखि साहू, जमालुद्दीन खान, चोवा राम साहू, भरत वर्मा, लक्ष्मण धुर्वे, श्याम लाल साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने खजरी कला, ग्राम पंचायत कल्याणपुर, केजेदाह, बामी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन गांवों में मेरा बरसो पुराना नाता है। इस  क्षेत्र से मुझे हमेशा अपना पन का अहसास होता है। उन्होंने इस क्षेत्र के पुराने गणमान्य नागरिक तथा वरिष्ठ जनों को याद करते हुए कहा कि, इस क्षेत्र के समुचित विकास के किए सभी सदैव चिंतित रहते है। उन्होंने कहा कि अब एक विधायक होने के नाते क्षेत्र का विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता में शामिल है। जब कि क्षेत्र के जनसंपर्क तथा संवाद के माध्यम से मांग, अथवा अन्य संज्ञान में लाई जाएगी, उन्हें पूरा करने का सदैव प्रयास करते रहेंगे। 

श्री अकबर ने कहा, आपने हम पर भरोसा किया, और हम अपने वायदे को एक-एक कर पूरी ईमानदारी से कर रहे है। उन्होंने कहा है कि हमने सरकार बनाने से पहले जनता से जो वायदा किए थे। उन सभी वादों को प्राथमिकता में रखते हुए पूरा कर रहे है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के अल्पकालीन ऋण माफ किया गया। जिले के 75 हजार 450 किसानों का 455 करोड़ 65 लाख रूपए ऋण माफी स्वीकृत किया गया है। प्रदेश के 65 लाख परिवारों के लिए राशन कार्ड बना कर दिया। आने वाले इस तीन वर्षों में समय के साथ परिवार का विभाजन हो रहा है, अब फिर से उन परिवारों द्वारा नया राशन कार्ड अथवा वर्तमान राशन कार्ड का विभाजन करने की समस्या संज्ञान में लाई गई। राज्य सरकार ने ऐसे सभी परिवारों को अब राशन कार्ड बना कर दे रहे है। किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना बनाकर 2500 रूपए में धान खरीदी की जा रही है। जिले के 1 लाख 19 हजार 435 किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पहली किस्त 76 करोड़ 94 लाख 22 हजार 851 रूपए इनके खातों में भुगतान किया गया है।  इसके तहत किसानों को 9 हजार रुपए प्रति एकड़ राशि दी जा रही। अगर इस राशि को जोड़ा जाएगा तो किसानों को 2540 रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत मिल रही है।

प्रदेश के भूमिहीन श्रमिकों के आर्थिक विकास के लिए राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत जिले के 17 हजार 839 भूमिहीन श्रमिक मजदूरों के बैंक खातों में 3 करोड़ 56 लाख रूपए राशि का भुगतान किया गया है। गौ पालको, किसानों और नागरिकों के आय को बढ़ाने के लिए गौधन न्याय योजना बनाई गई है। जिले के सैकड़ो गोबर विक्रेता के खाते में 7 लाख 16 हजार रूपए की राशि उन्हें भुगतान किया गया है। राज्य सरकार द्वारा वनोपज संग्रहण से जुड़े प्रदेश के लाखों परिवारों के विकास के लिए 7 प्रकार के वनोपज बढ़ाकर 65 प्रकार की वनोपज की खरीदी की जा रही है। तेंदूपत्ता प्रतिमानक बोरा 2500 से बढ़ाकर 4000 रूपए किया गया है। राज्य के युवा पीढ़ी को निःशुल्क अंग्रेजी माध्यम शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जा रहे है। जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पढ़ाई भी शुरू हो गई है। इससे जिले के सैकड़ों बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है। उनके अभिभावकों को निजी स्कूल में होने वाली अतिरिक्त खर्चे के बोझ से मुक्ति भी मिल रही है। मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना को और विस्तार देने की योजना भी बनाई जा रही है। राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गो के हितों और उनके कल्याण को ध्यान में रखते हुए योजना बनाकर उसके आर्थिक विकास के दिशा में अनेक योजनाएं बनाकर लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चलाकर सुपोषण से मुक्ति के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। प्रदेश के युवाओ के लिए गांव-गांव में राजीव युवा मितान क्लब बनाकर युवाओं को शासन और प्रशासन से जोड़ा जा रहा है। श्री धनवंतरी मेडिकल खोलकर सस्ती दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। हॉट बाजारों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री हॉट बाजर क्लीनिक योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा है कि शासन के विभिन्न योजनाओं के अलावा भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों की मांगों और समस्याओं से रूबरू होकर उनके समस्याओं का समाधान करने का प्रयास भी कर रहे है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad