रायपुर , 11 जून 2022
राजधानी की सर्वधर्म जनहित एवं सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने निःशुल्क भोजन सेवा कार्य की शुरुवात करते हुए गरीब, असहाय, जरुरतमन्दों को नियमित रूप से 802 दिन पूर्ण करते हुए शासकीय डी.के.एस अस्पताल में अन्य जिलों व गांव वनांचल, दूर दराज से इलाज के लिए आये सैकड़ों जरूरतमंदों, मरीज के परिजनों को स्वादिष्ट भोजन के साथ मिष्ठान, शरबत एवं मौसमी फलों का वितरण किया गया।
संस्था द्वारा आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, सांसद श्री सुनील सोनी जी उपस्थित रहे, जिन्होंने संस्था के अन्य कार्यों एवं निरन्तर निःशुल्क भोजन सेवा कार्य की सराहना करते हुएसंस्थापक, मो. सज्जाद खान ने माननीय श्री सांसद श्री सुनील सोनी जी का पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया और बताया कि संस्था हर धर्म,
सामाजिक सद्भाव, एकता कायम करते हुए मानवीय मूल्यों के आधार पर हर विषम परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन कर गरीब असहाय, निराश्रित जरूरतमंदों के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
आज सम्पन्न इस कार्यक्रम में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, राजेंद्र शर्मा, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, अरहम खान, यासिर हुसैन, रोहन, महमूद आलम, कान्हा, अफ़ज़ाल, राजकुमार साहू, वसीम अकरम, शबीना मेहनाज़, श्रीमती संगीता जैन एवं अन्य उपस्थित रहे।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.