Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 17, 2022

पिथौरा -पूर्व मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल स्थानीय कृषि उपज मंडी पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुशासन, गरीब जनकल्याण लाभार्थी सम्मेलन के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ


पिथौरा -पूर्व मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल स्थानीय कृषि उपज मंडी पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुशासन, गरीब जनकल्याण लाभार्थी सम्मेलन के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ। कार्यक्रम में सांसदद्वय सुनील सोनी, चुन्नीलाल साहू, विधायक शिवरतन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा,  जिलाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी, जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 सम्मेलन में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भाजपा सरकार गांव,गरीब,किसान के विकास के लिये सतत कार्य कर रही है। आम जनता की मूलभूत आवश्यकता आवास, शौचालय, पेयजल हेतु घर घर नल, किसानों हेतु किसान सम्मान निधि, आयुष्मान स्वास्थ सहित अनेक योजनायें केंद्र की सरकार चला रही है। कोरोना के विकट काल मे गरीबों को प्रति व्यक्ति 05 किलो चांवल मुफ्त दिया। करोड़ो लोगो को मुफ्त में कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाई। उन्होंने कहा कि पूरे देश से कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो रहा है 2023 के चुनाव में छत्तीसगढ़  से भी कांग्रेस का सफाया हो जायेगा। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जान बूझकर प्रदेश के लोगों को केंद्र की योजनाओं का लाभ देने में रोड़े अटका रही है। लाखों आवास वापस चले गये। पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। रेत माफिया, भू माफिया हावी है। रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कांग्रेस और भाजपा के कार्यों में अंतर बताते हुए कहा कि कांग्रेस समस्या पैदा कर लोगों को दिग्भ्रमित कर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करती है और भाजपा लोगों की समस्याओं का समाधान कर जनता की सेवा करती है। स्थानीय सांसद चुन्नीलाल साहू ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

जी के 8 साल देश में नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। उन्होंने गांव के अंतिम छोर में बसे लोगों की चिंता की है।  गरीबों को सीधा लाभ पहुंचाने का काम किया, किसानों के खाते में सीधा पैसा पहुंचाया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया, उन्होंने आम नागरिकों, गरीबों और युवाओं के उत्थान के लिए सतत चिंतन की। भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल बेमिसाल रहे हैं उनके कार्यों की प्रशंसा देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हो रहा है।

जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 8 साल पूर्ण होने पर सेवा सुशासन और गरीब जनकल्याण लाभार्थी सम्मेलन मना रही है। मोदीजी देश के समाज के हर वर्ग की चिंता की तथा लोगों को शासन प्रशासन की योजनाओं का सीधा लाभ कैसे पहुंचे इस पर चिंतन करते हुए गरीबों के घरों में योजनाओं के लाभ को सीधा पहुंचाया। गरीबों का खाता खुलवाया उनके खाते में सीधे पैसे भेजे, घर घर शौचालय निर्माण नारी अस्मिता के लिए महती कदम रही व गरीबों को आवास, सिलेंडर, चिकित्सा सुविधा, राशन सामग्री सहित अन्य महत्वपूर्ण लाभ दिलाया। इससे पहले पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भारी जोशखरोश के साथ उनकी आगवानी की। 

उक्त सम्मेलन में पूर्व विधायक प्रीतम दीवान पूर्व विधायक विमल चोपड़ा पूर्व विधायक रामलाल चौहान, परेश बागबाहरा, इंद्रजीत सिंग गोल्डी, प्रेमशंकर पटेल, चंद्रशेखर पांड़े, मोनिका साहू, अलका चंद्राकर सहित प्रदेश जिले के भाजपा के पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष गण,  कार्यकर्ता गण हजारों की संख्या में उपस्थित थे। संचालन संजय शर्मा ने तथा आभार प्रदर्शन प्रेम साहू बागबाहरा ने किया।

फोटो. संलग्न है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad