रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
कोटा नगर के पड़ाव पारा के साई बाबा मंदिर के पास बिजली की करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गयी। स्थानीय लोगो ने बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी जिसके बाद बिजली बंद की गई।
मिली जानकारी के अनुसार कोटा नगर के पड़ावपारा के साई बाबा मंदिर के पास बिजली के खम्बे में अचानक करंट फैल गया। जैसे ही गाय बिजली के खम्बे के पास पहुँची वैसे ही वह करंट की चपेट में आ गयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी जिसके बाद बिजली को बंद किया गया जिसे और कोई उस खम्बे की चपेट में ना आ जाये। कल रात को कोटा सहित आसपास के क्षेत्रों में रुक रुक कर बारिश हो रही थी शायद इसी वजह से खम्बे में करंट फैला हुआ था और गाय उसके संपर्क में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.