आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल मरवाही में शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए विधायक डॉ.के.के.ध्रुव, कहा–"शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता हैं"
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम / छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रवेश उत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।स्कूलों के प्रवेश उत्सव के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भी सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व जनप्रतिनिधियों को अपना संदेश भेजवाया है। कि छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा है, 2 साल से जो शिक्षण व्यवस्था लगभग जो ठप्प सी पड़ी है,वह अब निर्बाध गति से पटरी में लौटे।अतःअब जब करोना काल समाप्त हो चुका है ऐसे में शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जाना आवश्यक हो जाता है।छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की इसी मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री,मंत्री सहित विधायको व अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न शालाओं में जाकर बच्चों के साथ प्रवेश उत्सव मनाया और शिक्षको सहित विधार्थियो व पालकों का भी उत्साह वर्धन किया।छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के इसी मंशा अनुरूप इसी कड़ी में आज मरवाही के स्वामी आत्मानंद स्कूल में विधायक डॉ केके ध्रुव शाला प्रवेश उत्सव में मुख्य अथिति के रूप में सम्मिलित हुए और आए हुए विधार्थियो का तिलक लगाकर स्कूल में स्वागत किया गया।तत्पश्चात उन्हे किताब,गणवेश व साइकल का भी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को स्बोधित करते हुए डॉ केके ध्रुव ने कहा कि "करोना काल में दो साल से बच्चो की पढ़ाई लिखाई नहीं हो पाई थी अतःअब जबकि कोरोना काल समाप्त हो गया है।अब जरूरत है। बच्चो को अच्छी व नियमित शिक्षा दी जाए। उन्होंने शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर जिले के सभी शिक्षकों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनसे यह उम्मीद जतायी कि शिक्षक जो ईमानदारी से अपने कार्य को करते हैं।और अपनी कर्तव्यनिष्टता के लिए प्रसिद्ध हैं।उनकी लगन व मेहनत रंग लाएगी और हमारे जिले की शिक्षा एक बार फिर से नित नई ऊंचाइयों को छुएगी।उन्होंने शिक्षको को राष्ट्र निर्माता कहा।
शाला प्रवेश उत्सव के इस कार्यक्रम में विधायक डॉ.के.के.ध्रुव,जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता,जनपद उपाध्यक्ष अजय राय,विधायक प्रतिनिधि हरीश राय,नारायण शर्मा,सांसद प्रतिनिधि राकेश मसीह,कांग्रेस नेता विरेंद्र बघेल,उमा पाव राजेंद्र ताम्रकार,मरवाही के बीईओ केआर दयाल,संस्था के प्राचार्य अग्निहोत्री,सहित समस्त शिक्षक शिक्षकाएं पालकगण व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
जिला ब्यूरो/संवाददाता
गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617135197


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.