पेंड्रा:—क्षेत्र की ससनी दूसरी घटना,बर के पेड़ में रस्सी से लटका युवक का मिला शव,पति पत्नी के बीच विवाद संका....।
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव की खास रिर्पोट
CNI NEWS जीपीएम /
पेंड्रा थाना क्षेत्र में लगातार आत्महत्या की दूसरी घटना सामने आया बीते कुछ दिन पहले ही ग्राम पंचायत मटिया डाँड़ में 18 वर्षीय युवक ने फाँसी का फंदा लगाकर जान गवाया था आज फिर ग्राम पंचायत पथर्रा के देवराज मोहल्ले में ग्रामीणों ने मॉर्निंग वर्क पर जाते हुये देखा कि एक युवक बर के पेड़ में लायलोंन की रस्सी से लटका हुआ मिला शव।देखते ही ग्रामीणों ने परिवार वालों को खबर किया जिसके बाद परिजनों ने शव को देखते ही चिंता मय छा गया।घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।परिवार वालों का रो रो कर बुराहाल है।जिसके बाद परिवार वालो ने पुलिस चौकी कोटमी को सूचना दी सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी चन्दन सिंह ने अपने टीम के घटना स्थल पर शव का पंचनामा कर परिजनों को सौप दिया।मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम सेम प्रसाद पिता रमेश पुरी एंव पत्नी का नाम ममता पुरी मृतक का उम्र 25 वर्ष है । मिली जानकारी के अनुसार। पति पत्नी के बीच विवाद का संका जताई जा रही है कारण अज्ञात।
परिजन रमेश प्रसाद पुरी ने बताया कि बीते बुधवार दिनांक 01/6/ 22 को पुत्र सेम प्रसाद अपने पत्नी ममता पुरी अपने बड़े साला संजय टांडिया के साथ दोपहर में लगभग 2 बजे राजनगर अपने साडू के घर मेहमानी में गए थे दिन गुरुवार को घर पथर्रा शाम 5:00 बजे वापस आया रात में सभी मिलकर साथ खाना खाए है मैं अपने लड़के से पूछा था की बहू कैसे नहीं आई तब लड़का सेम प्रसाद बताया था कि आपकी बहुत सुबह आएगी लेकिन पुत्र की चेहरे में चिंता छलक राह था । दिन शुक्रवार को पुत्र सेम प्रसाद बहू ममता पूरी से बातचीत किया था क्या बातचीत की हुआ या बेटा बहू के बीच क्या विवाद हुआ या फिर कुछ और मुझे मालूम नहीं है।
पुलिस वालों ने मिलिजानकारी के अनुसार पति पत्नी के बीच विवाद का संदिग्ध मानते हुए जांच में जुट गयी हैं।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
जिला ब्यूरो/संवाददाता
गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.