सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट।*
रायपुर -बलबीर सिंह जूनेजा इंडोर स्टेडियम बुढ़ा तालाब रायपुर में आयोजित , गरीब कल्याण जनसभा, में आज भाजपा के दिग्गज नेताओं ने
मोदी सरकार के 8 सालों की उपलब्धियों का बयान करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने इन 8 वर्षों में कई ऐतिहासिक कदम उठाए और माननीय मोदी जी की सरकार ने जितनी संवेदनशीलता बरती वह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।इन 8 वर्ष में सड़क बिजली,देश की सुरक्षा,कोरोना महामारी, एवं गरीबों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं लागू की 5 लाख रु.का स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान भारत के तहत शुरू किया।
कश्मीर से धारा 370 हटाई , राममंदिर केनिर्माण की शुरुआत की एवं अनेक प्रकार की जनोपयोगी योजनाएं लागू करी।
प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, उनके सपनों को साकार करना है।
मोदी सरकार की 8 वर्षों के एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के 15 वर्षों के विकास कार्यों को उपलब्धि बताया।
आज के कार्यक्रम के में भाजपा के सांसद अरुण साव, सुनील सोनी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष धर्म लाल कौशिक, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, विकास मरकाम, मोतीलाल साहू, देवजीभाई पटेल,पवनसाय,नवीन मार्कंडेय,नंदे साहू, अशोक बजाज, श्रीचंद सुंदरानी, अशोक पाण्डे,मीनल चौबे, सीमा साहू,मिलन चौबे, मृत्युंजय दुबे, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आभार प्रदर्शन ओंकार बैस महामंत्री रायपुर द्वारा किया गया।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.