Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 9, 2022

धान का समर्थन मूल्य बढाए जाने पर भाजपाईयो ने प्रधानमंत्री व कृषि मंत्री का जताया आभार



गुण्डरदेही ।  बालोद जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु ने छत्तीसगढ़ की मुख्य फसल धान के समर्थन मूल्य में सौ रुपये की वृद्धि करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। अब छत्तीसगढ़ सहित देश के किसानों को सामान्य धान का प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य सौ रुपये बढ़ाकर मोदी जी ने 2040 कर दिया है। इस फैसले का सर्वाधिक फायदा हमारे किसान भाइयों को मिलेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का आभार जताया है जिला भाजपा उपाध्यक्ष यदु ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार देश के किसानों की समृद्धि के लिए अभूतपूर्व कदम उठा रही है।

देश के किसानों को सम्मान मिल रहा है। निधि मिल रही है। जबकि तथा कथित न्याय का नगाड़ा बजाने वाली कांग्रेस और उसकी राज्य सरकार किसानों को तीन साल से ठग रही है। किसानों को हर साल बढ़ रहे समर्थन मूल्य को जोड़कर प्रति क्विंटल 25 सौ से अतिरिक्त राशि देने की मांग भाजपा लगातार करती रही है और आज धान के समर्थन मूल्य में भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा की गई सौ रुपये की वृद्धि पर राज्य सरकार से यह मांग हम दोहरा रहे हैं कि भूपेश बघेल बिना किसी बहाने बाजी के किसान को वर्ष 2019 से आज तक हुई समर्थन मूल्य वृद्धि की अंतर की राशि 25 सौ के अतिरिक्त जोड़कर एकमुश्त भुगतान करें। जब कांग्रेस प्रति क्विंटल 25 सौ देने का वादा करके सत्ता में आई है तो वह हर साल होने वाली समर्थन मूल्य वृद्धि की रकम जोड़कर क्यों नहीं दे रही है  गुण्डरदेही किसान मोर्चा के अध्यक्ष टीकाराम निषाद ने कहा कि इस फैसले के बाद साल 2022-23 के लिए खरीफ की फसल जैसे धान सोयाबीन मक्का आदि फसलों का एमएसपी बढ़ जाएगा और किसानों को अपनी फसल की ज्यादा कीमत मिलेगी किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र के व्यापक विकास को सुनिश्चित करने के लिए मोदी सरकार द्वारा पिछले आठ वर्षों के दौरान शुरू किए गए कई योजनाओं से देश के सभी वर्ग को लाभ मिला है निश्चित ही प्रधानमंत्री के इस फैसले से किसानो को चेहरे पर खुशी देखी जा रही है 

सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट








No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad