डोंगितराई के स्कूली बच्चो ने नशा पान से दूर रहने चलाया जागरूकता अभियान , कहा नशा मुक्त होकर स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकते है
गुण्डरदेही - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगीतराई में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया गया विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा नाश का जड़ है यह हमारे स्वस्थ्य व जीवन के लिए हानिकारक है। नशीले पदार्थ के सेवन से कैंसर जैसे घातक बीमारियां होती है जो हमारे स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा असर डालता है बीड़ी तम्बाकू गुड़ाखु गुटका शराब जैसे नशीले पदार्थों का सेवन बंद करके ही नशा मुक्त होकर स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकते है इस अवसर पर बच्चों द्वारा पोस्टर बनाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया व लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाओं व बच्चों की महती भूमिका रही।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.