Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 19, 2022

अग्निपथ एक्शन में केंद्र सरकार, नाराजगी दूर करने के लिए कई घोषणाएं

 

गृह व रक्षा मंत्रालय की नौकरियों में मिलेगा 10 फीसदी 'अग्निवीर' कोटा

सुरक्षाबलों में अग्निवीरों को उम्र सीमा में भी छूट देने का निर्णय

नई दिल्ली. भारतीय सेनाओं की भर्ती के लिए लॉन्च की गई अग्निवीर योजना के तहत चार साल के लिए नियुक्त होने वाले सैनिकों को रिटायरमेंट के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। यह आरक्षण भूतपूर्व सैनिकों के लिए वर्तमान में मिलने वाले आरक्षण के अतिरिक्त होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसकी. घोषणा की। रक्षा मंत्रालय ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की पेशकश करते हुए कहा कि सरकार खुले दिमाग से बातचीत के लिए तैयार है। इस योजना के विरोध में प्रदर्शनों को देखते हुए केंद्र नाराजगी दूर करने के उपायों में जुटी है।

भर्ती नियमों में होंगे संशोधन

रक्षा मंत्रालय में अग्निवीरों को अलग से 10 प्रतिशत कोटा के लिए भर्ती नियमों में जरूरी संशोधन होंगे। मंत्रालय ने कहा कि प्रावधानों को लागू करने के लिए भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन लागू किए जाएंगे।

चौथा दिन: नेताओं को वाई श्रेणी

•अग्निपथ योजना के लॉन्च होने के चौथे दिन भी बिहार, •यूपी, हरियाणा सहित कई • राज्यों में प्रदर्शन होते रहे। इसके कारण सड़क और रेल यातायात. पर असर पड़ा। 371 ट्रेनें प्रभावित हुई। 210 मेल और 159 यात्री ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।

बिहार भाजपा के 10 नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है। इनमें कई विधायक और सांसद भी हैं। इन सभी को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया गया है। अग्निपथ का विरोध कर रहे लोगों ने पिछले दिनों भाजपा नेताओं को निशाना बनाया था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad