—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव की खास रिर्पोट
CNI NEWS जीपीएम /
एनएसयूआई छात्र संगठन जीपीएम जिला अध्यक्ष अनुज ताम्रकार के द्वारा पेंड्रा रेल्वे स्टेशन में यात्रियों को बढ़ती गर्मी को देखकर नींबू पानी पिलाया गया। हमारे जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के पेंड्रा रेल्वे स्टेशन में बहुत दूर दूर से यात्री लोग इस बढ़ती गर्मी में यात्रा करते हैं। जैसे की रायपुर,बिलासपुर,पेंड्रा, बिजुरी,मध्यप्रदेश भी जाती हैं। और भी बहुत सारी रेल्वे लाइने पेंड्रा रेल्वे स्टेशन से जुड़े हैं।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनुज ताम्रकार का कहना हैं, हम हमेशा छात्र छात्राओं एवं जंताओ के मदद के लिए हमेशा उनके समक्ष ही मिलेंगे। और आगे भी हम ऐसा कार्य करते रहेंगे की जिससे जनताओ को मदद मिले। पेंड्रा रेल्वे स्टेशन से गुजर कर जाने वाले पैसेंजर्स को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े ऐसे हमारी कोशिश रहेगी।
इस कार्य को सम्पन्न बनाने के लिए मेरे सहयोगी एनएसयूआई जीपीएम के भाई लोग सौरभ केशर, ऋतुराज अग्रवाल, सजल जैन, रोहित तिवारी, आयुष सोनी, हसनैन खान, अल्ताफ, नमन, अनस एवं सभी एनएसयूआई के साथियों ने कार्य समय सहयोग प्रदान किया।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
जिला ब्यूरो/संवाददाता
गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.