भाठागांव आर संकुल मे तीन दिवसीय स्कुल सुरक्षा व व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ
गुण्डरदेही । भाठागांव आर संकुल में मुख्यमंत्री स्कुल सुरक्षा व व्यक्तिगत सुरक्षा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ बुधवार को संकुल प्रभारी शेषनारायण वर्मा प्रधान पाठक वेदप्रकाश यदु व व्याख्याता गजेन्द्र यदु द्वारा मां सरस्वती की तैल चित्र पर पूजन अर्चना कर किया गया बुधवार को प्रथम दिवस मे प्रथम पाली मे आओ बनाए सुरक्षित शाला से शुभारंभ हुआ जिसमे संकुल समन्वयक जितेन्द्र साहू द्वारा संरचनात्मक सुरक्षा गैर संरचनात्मक सुरक्षा शाला में आपदा जोखिम की कमी बाल संरक्षण और शाला में बच्चों की सुरक्षा के लिए जांच सूची सहित अन्य विषय पर चर्चा की गई प्रोजेक्टर पर ट्रेनर घनश्याम साहू शिक्षक प्राथमिक शाला रनचिरई सहयोग कर रहे है आपदा प्रबंधन पर चर्चा करते हुए स्कूलों और बच्चों पर आपदा का प्रभाव पावर पॉइंट के माध्यम से विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराया गया स्कुलो में प्रमुख आपदाएं और अन्य आपात स्थिति और उनके प्रभाव की जानकारी दी गई स्कुल सुरक्षा की पहल विभिन्न स्तर पर वैश्विक क्षेत्रीय राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर चर्चा कि गई सत्र का उद्देश्य और विषय सूची पर विस्तार से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ में स्कुल सुरक्षा की पहल एसएमडीए की स्थापना एवं इनके उद्देश्य सभी बच्चे सुरक्षित रहे द्वितीय पाली में प्रशिक्षण सहयोगी घनश्याम प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री स्कुल सुरक्षा कार्यक्रम भाग एक पर और शाला आपदा प्रबंधन योजना बनाने की प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए बताया कि शाला प्रबंधन योजना क्या है इनके लक्ष्य एवं उद्देश्य और सिद्धांत पर बिंदुवार चर्चा कि प्रशिक्षण में भाठागांव आर संकुल के सभी विद्यार्थियों के शिक्षक गण मौजूद थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.