Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 15, 2022

जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन समारोह में हुए शामिल: मरवाही विधायक व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त डॉ.के.के.ध्रुव एवं राज्य युवा आयोग सदस्य उत्तम वासुदेव...

 


जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन समारोह में हुए शामिल: मरवाही विधायक व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त डॉ.के.के.ध्रुव एवं राज्य युवा आयोग सदस्य उत्तम वासुदेव...

—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव की खास रिर्पोट 


CNI NEWS जीपीएम /स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना और राजीव युवा मितान क्लब योजना के तहत जिले में 7 से 15 जून तक ग्राम पंचायत, संकुल, विकासखंड और जिला स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में आज जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन समारोह मल्टीपर्पस स्कूल के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। समारोह में विजेता प्रतिभागियों और पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मरवाही विधायक डॉ. के. के ध्रुव, कांग्रेस जिलाअध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।तथा अपने संबोधन दिए।



जिला स्तरीय दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के पहले दिन 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पेंड्रा के दुर्गा यादव प्रथम, मरवाही के किशन कुमार द्वितीय और गौरेला के आबिद अली तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में मरवाही की भान कुमारी प्रथम, पेंड्रा की सुशीला द्वितीय और गौरेला कि शालिनी धुर्वे तृतीय स्थान पर रही। कुश्ती बालक वर्ग में गौरेला के राकेश नायक प्रथम एवं मरवाही के दुर्गेश कुमार मांझी द्वितीय स्थान पर रहे। गिल्ली डंडा में पेंड्रा के राजकुमार प्रथम, मरवाही के जितेंद्र द्वितीय और गौरेला के भूपेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। फुगड़ी में गौरेला की मोनिका मरावी प्रथम एवं मरवाही की जानकी ओट्टी द्वितीय स्थान पर रही। बैडमिंटन बालक एकल में गौरेला के मोहन प्रथम, मरवाही के सुनील केवट द्वितीय तथा बैडमिंटन बालिका एकल में मरवाही की शीतल केवट प्रथम स्थान पर रही। बैडमिंटन बालक युगल में मरवाही के दिलीप कुमार पटेल और प्रकाश शेखर सिंह प्रथम और गौरेला के राजकुमार आर्माे एवं आदित्य द्वितीय स्थान पर रहे। खो-खो बालिका वर्ग में पेंड्रा प्रथम एवं मरवाही द्वितीय और खो-खो बालक वर्ग में पेंड्रा प्रथम एवं गौरेला द्वितीय स्थान पर रहा। वॉलीबॉल बालक वर्ग में पेंड्रा प्रथम एवं गौरेला द्वितीय और फुटबॉल बालक वर्ग में मरवाही प्रथम एवं गौरेला द्वितीय स्थान पर रहे। क्रिकेट महिला वर्ग में मरवाही प्रथम और गौरेला द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार आज दूसरे दिन आयोजित खेल प्रतियोगिता के तहत कबड्डी महिला वर्ग में पेंड्रा की टीम प्रथम और मरवाही की टीम द्वितीय तथा कबड्डी बालक वर्ग  में मरवाही की टीम प्रथम और पेंड्रा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।


                

इसके साथ ही आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी जनपद पंचायतों में सर्वाधिक कचरा संग्रहण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ग्राम पंचायतों को 51 हजार, 31 हजार और 21 हजार रूपए के पुरस्कार सहित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति चिन्ह,मोमंेटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इसके तहत जनपद पंचायत गौरेला अंतर्गत ग्राम पंचायत खोडरी ने प्रथम,ग्राम पंचायत तरईगांव ने द्वितीय और ग्राम पंचायत पतरकोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जनपद पंचायत पेंड्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत बसंतपुर ने प्रथम,ग्राम पंचायत कोटमीकला ने द्वितीय और ग्राम पंचायत गोेढ़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और इसी प्रकार जनपद पंचायत मरवाही अंतर्गत ग्राम पंचायत धनौरा ने प्रथम, ग्राम पंचायत सिवनी ने द्वितीय और ग्राम पंचायत धनपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर राज्य युवा आयोग सदस्य उत्तम वासुदेव, जनपद पंचायत गौरेला अध्यक्ष ममता पैकरा तथा अन्य जनप्रतिनिधि, परियोजना निदेशक डीआरडीए आर के खूंटे सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


सूरज यादव

CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL

जिला ब्यूरो/संवाददाता

गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.

9617435197

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad