पिथौरा -मुख्य मंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम अन्तर्गत शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण 13 जून से 15 जून 2022 तक संकुल केंद्र किशनपुर व संकुल केंद्र गोपालपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर बी आर सी श्री अतुल प्रधान शाला सुरक्षा कार्यक्रम पर प्रकाश डाला गया ।
प्रशिक्षण में उपस्थित ए एस आई श्री लक्ष्मण साहू , हवलदार श्रीमती साईमा अंबेलकर ,आरक्षक श्री मिहिर बीसी ,आरक्षक श्री केदार अवस्थी , सहायक आरक्षक जिला मास्टर ट्रेनर श्री मनोज डडसेना द्वारा बाल अपराध रोकने के उपाय, साइबर क्राईम रोकथाम, बाल संरक्षण, व व्यक्तिगत सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी गई।साईमा अंबेल्कर मैडम द्वारा अभिव्यक्ति एप डाऊनलोड कर उसकी उपयोगिता की जानकारी दी गई।प्रशिक्षण में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा बहुत ही अच्छी सूक्ष्मतम जानकारी दीगई।सभी मास्टर ट्रेनर श्री उत्तम कुमार साहू, श्री राजाराम पटेल , श्री अनिल पटनायक, व श्रीमती संतोषी निषाद आपदा जोखिम में कमी आपदा प्रबंधन, बचाव नियंत्रण व जागरूकता पर जनकरी देकर आज का प्रशिक्षण संपन्न हुआ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.