स्वामी विवेकानंद सरोवर सरोवर सरोवर बुढ़ा तालाब
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट।
रायपुर -स्वामी विवेकानंद सरोवर राजधानी वासियों के लिए अत्यंत ही सुंदर एवं दर्शनीय स्थल हैं,यह शहर के बड़े तालाबों में से एक है।इस तालाब के बीच में स्वामी विवेकानंद जी की आकर्षक प्रतिमा लगी हुई है जो यहां आने वाले सभी लोगों का मन मोह लेती है।
बुढ़ा तालाब स्थित इस मनोरंजक स्थल पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग पहुंचकर आनंदित हो रहे हैं।
यहां भव्य गार्डन झूले एवं बोटिंग का आनंद लोगों को भा रहा है।
यह तालाब लगभग 60 एकड़ में फैला हुआ है।
रायपुर नगर की प्राचीनतम में से एक इस सरोवर का विशेष महत्व है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.