प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष पूर्ण होने पर महिलाओं का भाजपा ने किया सम्मान
बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर---बिलासपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 8 वर्ष के पूर्ण होने पर भाजपा शहर मंडल महिला मोर्चा के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक रजनीश सिंह के द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि मोदी जी ने मुद्रा योजना के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराकर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने, उज्जवला योजना में धुंआ रहित निःशुल्क गैस चुल्हा वितरण, जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अनेक योजनाएं जहां लागू की, वहीं कश्मिर से धारा 370 हटाकर, राम मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ कराकर, महिलाओं के सम्मान को ध्यान में रखकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाकर महिलाओं का मान बढ़ाया
वही पीएम आवास योजना, हर घर नल-जल योजना लागू कर देश के विकास में अहम योगदान दिया है। इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैल भोई, महामंत्री रेखा सूर्यवंशी, कोषाध्यक्ष उर्वशी सिंह,पूर्व पार्षद सुनीता साहू, हीरा सिंह, गीता ठाकुर, रीना वर्मा, संतोषी, रीता साहू, उषा साहू, सुनीता शर्मा, चम्पा ठाकुर, शीतला ठाकुर, संध्या शर्मा, रानी यादव, पार्वती साहू, शकुन्तला पटेल एवं समस्त महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.