व्यक्तित्व निर्माण यशिविर का समापन गुरु दीक्षा एवं पेड़ वितरण के साथ
जिला स्तरीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर अंबागढ़ चौकी में आज प्रातः शिविरार्थी को मंत्र दीक्षा एवं उपनयन संस्कार के माध्यम से दीक्षित किया गया जिसमें लगभग 40 बच्चों द्वारा मंत्र दीक्षा एवं 10 बच्चों के द्वारा मंत्र एवं उपनयन दीक्षा ग्रहण किया गया पश्चात पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया जिसमें सभी बच्चो एवं क्षेत्र से आए परिजनों ने भाग लिया। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंदर सिंह मंडावी विधायक संसदीय सचिव मोहला मानपुर ,नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती विद्या रमेश ताम्रकार श्री अनिल मानिकपुरी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, रितेश मेश्राम उपाध्यक्ष नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी एवम जिला राजनांदगांव गायत्री परिवार के जिला समन्वयक प्रभात साहू उपजोन सहसमन्वयक जय प्रकाश सिन्हा रहे।
श्री प्रभात साहू,जय प्रकाश सिन्हा, मुरलीधर चौधरी द्वारा मार्गदर्शन व आशीर्वाद दिया गया।अतिथि के रूप में पहुंचे सभी अतिथियों का तिलक- अक्षत एवम मंत्र लिखित पंछा से स्वागत सम्मान किया गया ।शिविर प्रतिवेदन वाचन एम एल ठाकुर जी के द्वारा किया गया। समापन कार्यक्रम में सभी शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र ,सत साहित्य,मन्त्र लेखन पुस्तक ,मां गायत्री की प्रतिमा वितरित किया गया तथा गायत्री विद्यापीठ अंबागढ़ चौकी में 10वी व 12वी में शाला स्तर पर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किए बच्चों को मोमेंटो से विधायक महोदय द्वारा सम्मानित कराया गया।वरिष्ठ नागरिक के रूप में भंवर लाल शर्मा ,मानिक राम साहू एवम एक छोटी बच्ची प्रतिमा देवांगन को भी विधायक महोदय के हाथों पुष्पा हार से स्वागत कराया गया। इस मौके पर अनिल मानिकपुरी जी द्वारा कहा गया की गायत्री परिवार का यह व्यक्तित्व निर्माण जो एक आंदोलन के रूप में पूरे देश के हर राज्य में जो चलाया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय बताया गया। पश्चात मुख्य अतिथि महोदय द्वारा गायत्री परिवार के सप्त क्रांति/आंदोलन के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए उन्होंने आशातीत होकर उस पर पूरी लगन और मेहनत की साथ विश्वास पूर्ण काम करने का सलाह दिए।जिससे हम सफलता के ऊंचे पायदान पर पहुंच सके उन्हें यह भी कहा कि आप अपने माता-पिता और जो भी सहयोगी हैं
उनका सम्मान करें कभी भी मेहनत से जी ना चुराए। इसके पश्चात प्रशिक्षक के रूप में आए शांतिकुंज प्रतिनिधि श्री डीआर चौहान, श्री भूपेंद्र भोय श्री मती यात्री भोय को मोमेंट,मंत्र लिखित पंछा व कैलेंडर से सम्मानित कर विदाई दिया गया ।इसके बाद गायत्री परिवार के द्वारा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों को मोमेंटो मंत्र पंछा एवं टेबल कैलेंडर स्मृति के रूप में दिया गया। टेबल कैलेंडर श्रीमती अहिल्या देवेंद्र साहू सचिव श्री राम गौशाला खपरी कला के सौजन्य से दिया गया इसके बाद सभी शिविरार्थी बच्चों के ऊपर अक्षत पुष्प की वर्षा करते हुए शुभकामना मंत्र के साथ आशीर्वाद स्नेह वर्षा की गई।आभार प्रदर्शन युवा प्रकोष्ठ से गौकरण बसु द्वारा इस शिविर की सफलता में जुटे नगर वासियों,जिले सभी गायत्री परिवार के परिजन,क्षेत्र के सभी दान दाताओं,शिविर में समय दे रहे समय दानी भाई -बहन सभी अमले को,नगर पंचायत चौकी,साहू समाज को भवन के लिए, बच्चों व उनके माता-पिता जो अपने बच्चों चिलचिलाती धूप भेजे ,स्थानीय प्रशासन ,स्वास्थ विभाग मीडिया एवं उन सभी गणमान्य नागरिक, व्यापारी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया जो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप कार्यक्रम को सफल बनाने में तन-मन-धन से सहयोग किए।भोजन आवास, सुरक्षा में लगे सभी का धन्यवाद किया गया ।
इस कार्यक्रम में जिला स्तर से मुरली चौधरी , प्रेमलाल साहू,संतोष जी, देवेंद्र साहू श्रीमती अहिल्या साहू शीला सोनी,मीता ठक्कर, सालिक राम साहू, हरीश गांधी जेपी सिन्हा दुलेश्वर साहू ,दीना राम साहू भेष कुमार साहू ,रामेश्वर हाथीमारे, झग्गर साहू ,आरके देशमुख बंसीलाल महोबिया, भागीरथी गजेंद्र रामाधार जी प्रकोष्ठ से ढाल सिंह साहू सुरेश कुमार यादव ,होरी लाल साहू, गौकरण बसु स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ अंबागढ़ चौकी से बच्चू लाल देवांगन सी आर देवांगन बचनेश त्रिपाठी विनोद द्विवेदी, चैन सिंह नेताम, गैंदलाल सेवता, किशोर देवांगन , गुलाब देवांगन खोरबहरा राम, निर्मल जी, निर्मला वर्मा चंदा साहू, ओमकार वर्मा, सुकालू,राम साहू ,बालमुकुंद, नारदलाल ,लोकनाथ साहू ,तिलकराम यादव ,मानिक राम साहू ,मनोहर सिंह ठाकुर ,संतोष देवांगन दयाराम मंडावी रामसर ,रंजन साहू, कन्हैया कौशिक,हरिकीर्तन निषाद ,राजू जी मेहतरु बसु,चुम्मन बसु,रेमन नांदरे, संवाददाता हरदीप छाबड़ा एवम क्षेत्र के भारी संख्या में उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन सुरेश यादव एवं गोकरण बसु द्वारा किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.