डोंगरगाँव - खेलो इंडिया के लिए खो खो टीम रवाना
छत्तीसगढ़ राज्य के बालक खो खो टीम छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से आज शाम चतुर्थ खेलो इंडिया यूथ गेम्स पंचकूला हरियाणा में
भाग लेने राजनांदगांव से रवाना हुए।टीम मैनेजर तरुण शुक्ला ने बताया कि 31मई से 6जून तक ग्राम लाटमेटा विकास खंड छुरिया में प्रशिक्षक भुनेश्वर साहू व गजेन्द्र कुमार के देख रेख में सुबह शाम खो खो मैट पर कोचिंग प्राप्त कर प्रेक्टिस के बाद टीम के सभी खिलाड़ियों में आत्म विश्वास भरा हुआ है।
गैंदा टोला थाना प्रभारी श्री संतोष ठाकुर जी, छुरिया जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक प्रधान जी, ग्राम प्रमुख श्री नरेश शुक्ला जी, ने कोचिंग कैम्प के दौरान उपस्थित हो कर टीम को प्रोत्साहित किया।छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो खो संघ, जिला एमेच्योर खो खो संघ, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण,
जिला प्रशासन राजनांदगांव, के सयुक्त तत्वावधान व सहयोग सामंजस्य में आयोजित इस कोचिंग कैम्प में छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट 12 बालक खो खो खिलाड़ियों देवेन्द्र यादव, गिरधर यादव, दुर्गेश कुमार, राजदीप, लक्ष्य दीप, विकास कुमार, अंकुश, वीरेन्द्र कुमार,धनसिग, मनीष कुमार, हिमांशु,रामेश्वर कुमार, खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेंगे।टीम के कोच टोमेश ठाकुर व तरुण शुक्ला को बनाया गया है।छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो खो संघ के अध्यक्ष श्री कमल जीत अरोरा, महासचिव श्री गोविंद मुदलियार जी,सयुक्त सचिव श्री सचिन डोंगरे जी, जफर सिद्दकी, सुमीत बंजारे,के.एस. जगदीश ,फिरोज रहमान, भारत कोटेलकर, विक्रांत शुक्ला, समीर शुक्ला, चिन्मय शुक्ला, उत्तम बरसागड़े, हरि राम साहू,राम पटेल ने खो खो टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी है।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.