शहर मंडल द्वारा मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का किया गया सम्मान
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यों के स्वर्णिम सफल तम 8 वर्ष पुर्ण होने पर तथा गरीबों के कल्याणार्थ हितग्राही मुलक योजनाओं को गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद ने प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया ।

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद के मार्गदर्शन में भाजपा शहर मंडल महिला मोर्चा लगातार शहर के वार्डो में प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना,शौचालय निर्माण,मुद्रायोजना नल जल योजना,आयुष्मान योजना के हितग्राहियों के बीच जाकर उनसे भेंट मुलाकात कर उनके सुख-दुख को जाना एवं केंद्र सरकार के योजनाओं की जानकारी दी गई।बालोद शहर के सभी 25मितानिनों एवम् आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का श्रीफल,छाता भेंट कर सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव, ज़िला मंत्री शरद ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,महामंत्री संतोष कौशिक,नरेंद्र सोनवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा, फलेश देशलहरा, नकुल भुवाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती लीला शर्मा, महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष श्रीमती हितेश्वरी कौशिक, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती अंबिका यादव, गिरीजेश गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा शहर अध्यक्ष प्रीतम यादव, अजा मोर्चा शहर अध्यक्ष रामदयाल बघेल,सुरेन्द्र सारथी, पार्षद सरोजिनी साहू,बसन्ती साहिरो सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.