उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन ग्राम खुटेरी (रंग) मे बड़े धूम धाम से मनाया गया
सीएनआई न्यूज बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद/गुंडरदेही। उत्तर प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस ग्राम खुटेरी (रंग )मे केक काटकर मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संध्या भारद्वाज थी अध्यक्षता थानसिंह मंडावी सांसद प्रतिनिधि ने की, विशेष अतिथि विजय कुमार मारुती नंदन प्रदेश सदस्य संत राष्ट्रीय सुरक्षा संघ, नमिता साहू सरपंच खुटेरी ( रंग) , तेजराम साहू जनपद सदस्य, केशव साहू कवि, संजय साहू सरपंच कुरदी, संतोष तारम् सरपंच बासीन उपस्थित रहे।
इस दौरान भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर क्रेंद्र शासन के योजनााओं की उपलब्धि का बखान किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के अनर्गत शौचालय निर्माण , उज्ज्वला योजना, अमृत महोत्सव, गरीबो को प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी दी गई।इसके उपरांत बुजुर्गों का,महिलाओ का सम्मान किया गया एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अतिथियो के द्वारा वृक्षारोपण किया गया ,
ग्राम खुटेरी मे बुजुर्गों एवं महिलाओ का सम्मान किया गया जिसमे ग्राम के देवलाल ठाकुर, दुर्गूराम साहू, कांति बाई कँवर, लिलेश्वरी यादव, दीनदयाल साहू ,
सेवक राम निर्मलकर को सेवा ही सम्मान के तहत सम्मान किया गया एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मान. मोहन मंडावी द्वारा जन सम्पर्क राशि 5000/- का चेक बीरबल चंदेल चीचबोड़ को प्रदान किया गया । इस अवसर पर कौशल ठाकुर , मोहन साहू, चंदू राम साहू, सदानंद साहू , पृथ्वीराम साहू, गिरधर साहू, सुनील गेंद्रे , नरेश यादव , डोमन साहु ,प्रशांत भारतद्वाज, रुमेश्वरी साहू ,राधिका यादव नीता विश्वकर्मा ,लक्ष्मी नारायण साहु, एवं ग्राम वासी उपस्थित रहें।कार्यक्रम के संचालन DD साहू, एव् आभार मोहन लाल साहू पंच ने किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.