आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट।
रायपुर -, छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ की दिनांक 4अप्रेल2022 से चल रही हड़ताल जो लगातार पिछले 66 दिनों से चल रही थी 400कि.मी.की पदयात्रा दंतेवाड़ा से रायपुर को संज्ञान में लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल ने संवेदनशीलता के साथ 7जून22 को केबिनेट मंत्री माननीय कवासी लखमा के माध्यम से पहले करते हुए
21 सहायक परियोजना अधिकारीयों की बहाली एवं दो सूत्रीय मांगों पर एवं अन्य विषयों पर चर्चा उपरांत सहमति जताकर समस्त मनरेगा कर्मियों को धरना स्थल पर निम्न बिंदुओं पर आश्वासन दिया।
1.मांगो की पूर्ती हेतु गठित समिति द्वारा3 माह के भीतर प्रक्रिया पूर्ण कर दो सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए कार्यवाही की जाएगी।
2.राज्य मनरेगा आयुक्त कार्यालय द्वारा दिनांक 2-06-2022 को समाप्त किए गए 21 सहायक परियोजना अधिकारीयों,, संविदा,, की तत्काल सेवा बहाली की जाएगी एवं बहाली उपरांत 12731 कर्मियों द्वारा सेवा में उपस्थिति दी जाएगी।
3.हड़ताल अवधि को शून्य घोषित कर समस्त कर्मचारियों को हड़ताल अवधि का वेतन दिया जाएगा।
4.भविष्य में हड़ताल को आधार मानकर मनरेगा कर्मचारियों के ऊपर प्रशासनिक द्वेष से कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।
उपरोक्त बिंदुओं पर आश्वासन मिलने पर मनरेगा महासंघ द्वारा सहमति एवं मध्यस्थता कर रहे केबिनेट मंत्री माननीय कवासी लखमा, प्रतिनिधि, मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन मिलने पर
हड़ताल आगामी आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया,समय सीमा पर कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में पुनः अनिश्चितकालीन हड़ताल का आव्हान मांग पूर्ती होने तक किया जाएगा।जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी।
प्रांताध्यक्ष -चंन्द्रशेखर अग्निवंशी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.