अग्निपथ योजना का कांग्रेसियों ने किया विरोध
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट।
रायपुर -अग्निपथ योजना के विरोध में आज सत्याग्रह कर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के निर्देश में दक्षिण विधानसभा के वरिष्ठ नेता कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया।
कन्हैया अग्रवाल ने अग्निपथ योजना को राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ एवं युवा विरोधी योजना बताया उन्होंने कहा कि 4 साल की नौकरी दी जा रही है, उसके बाद युवा कहां जाएंगे।
कांग्रेस के सभी नेताओं ने अपने संबोधन में इस योजना का विरोध किया। पढ़ाई लिखाई की उम्र में सेना में भर्ती होकर 22-25 साल की उम्र में बेरोजगार हो जाएंगे, सेना के लिए 21 साल के सैनिक अपरिपक्व होंगे, सेना के पुराने ढांचे में बदलाव का असर अभियानगत तैयारियों पर पड़ेगा, और इन अग्निवीरों को किसी भी प्रकार का लाभ भी नहीं मिलेगा।
इस सत्याग्रह -आंदोलन में इकबाल अहमद रिजवी, प्रमोद चौबे,हसन खान,रियाज भाई, सुरेश ठाकुर, नवीन चन्द्राकर, प्रशांत संगी, सुमीत दास, सचिन शर्मा,मो.सिद्दिकी, देवेन्द्र पवार, सुनीता ध्रुव, विष्णु राजपूत, विनोद ठाकुर, रोहित साहू,शेर सिंह ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.