सहायक संचालक शिक्षा को छबिराम पटेल द्वारा पुस्तक भेंट
पिथौरा- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला के प्रधान पाठक एवं लेखक डॉ.छबिराम पटेल ने 1 जून बुधवार को संभागीय कार्यालय शिक्षा सम्भाग रायपुर में सहायक संचालक डीएस ध्रुव से सौजन्य भेंट व मुलाकात कर अपनी नई पुस्तक ज्ञान सुरभि को सप्रेम भेंट किया। संयुक्त संचालक के. कुमार सरकारी दौरे में होने के कारण उन्हें भेंट की जानी नई पुस्तक ज्ञान ज्योति को सहायक संचालक डीएस ध्रुव को दी गई । पुस्तक पाकर व उसे अध्ययन कर सहायक संचालक डीएस बहुत गदगद हो गए और लेखक डॉ.छबिराम पटेल को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । उन्होंने आगे कहा कि आप से मुलाकात कर हमें बड़ी खुशी हुई ।आपने शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में जो उल्लेखनीय कार्य किया है,उससे स्कूल शिक्षा विभाग व छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रौशन हुआ है। साथ ही हिन्दी साहित्य और ज्यादा समृद्ध हुआ है। इस अवसर पर जेडी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी दिनेश शर्मा सहित कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.