शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण प्रारम्भ
शाला प्रवेश के पूर्व दिवस में
13/06/22 को मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा योजना मार्गदर्शन हेतु संकुल केंद्र किशनपुर एवं गोपालपुर के संयुक्त तत्वाधान में 3 दिवसीय प्रशिक्षण शाला में बच्चों की सुरक्षा एवं शाला की सुरक्षा के लिए हाई स्कूल गोपालपुर में आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अक्षय प्रधान एवं सुधीर प्रधान वरिष्ठ व्याख्याता के द्वारा किया गया,
इस प्रशिक्षण में किशनपुर के संकुल समन्वयक श्री उत्तम साहू एवं मास्टर ट्रेनर अनिल पटनायक और गोपालपुर के संकुल समन्वयक राजाराम पटेल एवं मास्टर ट्रेनर निषाद मैडम के द्वारा प्रकृति आपदा से बच्चों की सुरक्षा कैसे की जाए इन सब बातों पर प्रकाश डाला गया इस प्रशिक्षण में दोनों संकुल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.