Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 23, 2022

छत्तीसगढ़ के मशहूर कोरियोग्राफर -अभिनेता निशांत उपाध्याय का निधन।

 छत्तीसगढ़ के मशहूर कोरियोग्राफर -अभिनेता निशांत उपाध्याय का निधन।




रायपुर। छत्तीसगढ़ के जाने-माने फेमस कोरियोग्राफर निशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे जो कि छाॅलीवुड इंडस्ट्री के लिए बहुत ही दुखद संदेश है। निशांत ने बहुत सी छत्तीसगढ़ी फिल्मों में गाने कोरियोग्राफ किए है जिन्हे दर्शको का बहुत सारा प्यार भी मिला है। अब तक की उनकी सबसे बेहतर फिल्मों की बात करे तो इसमें “झन भुलाव मां बाप ला” शामिल है। इसी फिल्म से उन्होंने अपने कैरियर की शुरुवात की थी और। इसके बाद से उन्होंने 2500 गाने कोरियोग्राफ किए है।

निशांत का निधन बीमारी से हुआ है। उन्होंने निजी अस्पताल में रात ढाई बजे अपनी आखरी सांस ली। कोरियोग्राफर के निधन के बाद से ही उनके चाहने वालो का तांता लग चुका है सभी निशांत को अंतिम विदाई देने पहुंच रहे है। उनका अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। जिसमें बहुत से छाॅलीवुड से जुड़े लोग शामिल हो सकते है।


छॉलीबुड की हालिया चर्चित फिल्म ‘भूलन द मेज’ के गानों के लिए कोरियोग्राफी के साथ ही उन्होंने इस फिल्म में एक्टिंग भी की थी. फिल्म में वे कलेक्टोरेट में चपरासी की भूमिका पर्दे पर अदा करते नजर आए।  उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। निशांत की रिलीज हुई ये अंतिम फिल्म है। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसी महीने इस फिल्म को सिनेमाघर में जाकर देखा था। मुख्यमंत्री ने फिल्म की स्क्रिप्ट, कलाकारों की खूब तारीफ की थी।

निधन की सूचना के बाद से ही पूरे छालीवुड इंडस्ट्री में में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अनुज शर्मा ने भी निशांत के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया है। अनुज ने लिखा- “निशांत अब शांत हो गया। मेरी जिन्दगी में तेरी कमी कोई कभी पूरी नही कर पाएगा लल्ला। तुम जैसा न कोई था, न कोई है और न कोई होगा। यह पोस्ट दर्शाता है तरह छाॅलीवुड इंडस्ट्री निशांत की कमी हमेशा महसूस करेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad