अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय धरना कल
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद।केंद्र सरकार की हाल मे ही घोषित अग्निपथ योजना को गलत तरीके से थोपा जा रहा है ,जिसके कारण देश के युवाओं मे आक्रोश व्याप्त है और आंदोलन के लिए बाध्य है।अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने अपनी लड़ाई जारी रखते हुए प्रदेश के सभी विधानसभा मे एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया है ।
जिला मुख्यालय में भी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कल 27 जून को कांग्रेस भवन बालोद के पास सुबह10बजे से दोपहर1बजे तक सत्याग्रह कर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध किया जाएगा।कार्यक्रम मे उक्त धरना प्रदर्शन हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त प्रभारी श्रीमती संगीता सिन्हा विधायक संजारी बालोद उपस्थित रहेंगी।ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने बताया कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस पदाधिकारी, संजारी बालोद विधानसभा अंतगर्त आने वाले सभी ब्लॉक के पदाधिकारी महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल ,एन. एस.यू.आई,समस्त प्रकोष्ठ पदाधिकारी, नगरीय निकाय प्रतिनिधि, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि, जोन ,सेक्टर, बूथ कमेटी के सदस्यगण सहित समस्त कांग्रेस जनो की उपस्थिति रहेगी।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.