पिथौरा - एल्डरमैन द्वय ने पिथौरा गार्डन का किया निरिक्षण
-: पिथौरा नगर पंचायत मे बने पुष्प वाटिका (गार्डन ) का आज पिथौरा नगर पंचायत के दोनों एल्डरमैन अरविन्दर सिँह छाबड़ा (महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी ) और लक्ष्मीकांत बबलू सोनी* (उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ) ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी *महेन्द्र गुप्ता* के साथ निरिक्षण किया. वहाँ गार्डन मे पिथौरा के समस्त माताए बहने बच्चे आते है जिसको ध्यान मे रखते हुए एल्डरमैन द्वय ने गार्डन के माली को साफ सफाई और घास को काटने के निर्देश दिए तथा झूले की हालत को देखते हुए दोनों एल्डरमैन ने अपने निधि से *तीन लाख* तत्काल देकर गार्डन के सौन्दरीकरण की बात कही और जितने झूले टूट चुके है उसको नये मंगवाने की बात कही. मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ नगर पंचायत पिथौरा के एल्डरमैन ने वहाँ लगे ओपन जिम की मरमत की भी बात कही जिस पर गुप्ता जी ने तत्काल ठीक करवाने की बात कही.


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.