Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 18, 2022

प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष की कटाई व परिवहन लगातार जारी रनचिरई थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही हैं अर्जुन पेड़ों की कटाई

 प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष की कटाई व परिवहन लगातार जारी 

रनचिरई थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही हैं अर्जुन पेड़ों की कटाई


सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

बालोद।जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के आसपास क्षेत्र में प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष की कटाई एवं अवैध रूप से गांव गांव के पहुंच मार्गो में स्टॉक देखे जा रहे हैं।ऐसे ही मामला शुक्रवार को गुंडरदेही क्षेत्र के ग्राम हीरू खपरी में प्रकाश में आया है जहां रनचिरई के लकड़ी ठेकेदार दीपक साहू प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष को दिनदहाड़े काट कर ले गया।


इसकी जानकारी स्थानीय वन विभाग व राजस्व विभाग को दी गई लेकिन टीम के देर से पहुंचने के कारण लकड़ी ठेकेदार दीपक साहू अपनी माजदा से भरी लकड़ी को लेकर मौके से रफूचक्कर हो गया।इससे लग रहा है लकड़ी ठेकेदार को स्थानीय प्रशासन के आने से पहले सूचना मिल गया था। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं पुलिस महा निरीक्षक बद्रीनारायण मीणा के आदेशों का अवहेलना लगातार रनचिरई थाना क्षेत्र में देखने को मिल रहा है इसके चलते क्षेत्र में बेधड़क प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष की कटाई का काम लगातार जारी है।

एक तरफ वन विभाग राज्य शासन पर्यावरण बचाने वृक्षारोपण के नाम पर लाखों रुपया खर्च कर रहे हैं तो दूसरी ओर लकड़ी माफिया बिना अनुमति के प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष को आसानी से दिनदहाड़े काटकर प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं और अवैध रूप से लकड़ी के परिवहन कर आरा मिल में पहुंचाते हैं। इससे लग रहा है कि पुलिस विभाग,राजस्व विभाग और वन विभाग के मिलीभगत से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने गांव-गांव में लकड़ी दलाल सक्रिय है।जिस पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है।


बॉक्स,,

प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष की कटाई के संबंध में ग्राम पंचायत हीरूखपरी के सरपंच ने कहा ऐसे लोगों के ऊपर कार्यवाही नही होने के कारण इनके हौसले बुलंद हो गए हैं।प्रतिबंधित लकड़ी काटने वालो के ऊपर ठोस कदम उठाने की बात कही।उन्होंने बताया गांव में प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष लगभग 16 नग की कटाई हुई है।नायाब तहसीलदार ने आधी लकड़ी जप्ती बनाकर ग्राम कोतवाल के सुपुर्द किया है और आधी लकड़ी ठेकेदार ले गया है।


इस मामले में गुंडरदेही एसडीएम प्रेमलता चंदेल ने कहा पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही कुछ बता पाऊंगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad