सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक जी एस चौहान ने गुरुवार 9 जून को जिले में विभिन्न निर्वाचन कार्यो के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें सौंपे गए कार्यो की प्रगति की समीक्षा की।
सिवनी प्रेक्षक श्री चौहान ने नोडल अधिकारीवार आवंटित कार्य क्रमशः मतदान दलों, सेंक्टर अधिकारियों,एआर ओ की नियुक्ति एवं गठन परिवहन व्यवस्था,रुट चार्ट, मतदान सामग्री वितरण एवं प्राप्ति, स्ट्रांग, रूम, मतदान एवं मतगणना की व्यवस्थाओं सहित अन्य निर्वाचन कार्यवाहियों की संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। प्रेक्षक श्री चौहान ने निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया उन्होंने अधिकारियों से निर्वाचन कार्यो की आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।उक्त बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पार्थ जायसवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सुनीता खंडयात सहित अन्य नोडल अधिकारियों की उपस्थिति रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.