गुण्डरदेही । घटना दिनांक 27.06.2022 को रनचिरई पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भुसरेंगा का जसवंत देवदास ( वर्तमान कोटवार पुत्र ) अपने घर में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री एसएस मौर्य के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर हमराह स्टाफ व गवाहों के साथ आरोपी के घर पहुंचकर रेड कार्यवाही की संदेही जसवंत देवदास पिता गोपाल दास देवदास ग्राम भुसरेंगा को मुखबीर सूचना के संबंध में अवगत कराकर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से देशी प्लेन मदिरा का 32 नग पौवा कुल 5.760 बल्क लीटर शराब कीमती 2560 रूपए को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 74/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपी को दिनांक 27.06.22 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन प्रधान आरक्षक पवन आनंद धीर तीरथ ध्रुव का विशेष योगदान रहा
गिरफ्तार आरोपी
जसवंत देवदास पिता गोपाल दास देवदास उम्र 30 वर्ष साकिन भुसरेंगा थाना रनचिरई जिला बालोद (छ0ग0)
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.