Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 14, 2022

जनभागीदारी की बैठक में नैक मूल्यांकन की हुई समीक्षा


जनभागीदारी की बैठक में नैक मूल्यांकन की हुई समीक्षा

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

चांपा - शासकीय एम०एम०आर० पी० जी० महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की बैठक अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। सबसे पहले नैक प्रभारी व्ही० के० शर्मा ने नैक मूल्यांकन में प्राप्त रिपोर्ट में महाविद्यालय की रेखांकित उपलब्धियों तथा कुछ क्षेत्रों में कमियों की जानकारी प्रदान की। सभी सदस्यों ने रेखांकित कमियों को दूर करते हुये अगले मूल्यांकन में बेहतर ग्रेड हेतु सभी आवश्यक सहयोग हेतु आश्वस्त किया। महाविद्यालय के लिये सत्र 2021 --22 के जनभागीदारी एवं स्ववित्तीय मद के आडिटेड आय व्यय का अनुमोदन किया गया। महाविद्यालय में संचालित स्ववित्तीय पाठ्यक्रमों का प्रतिवेदन प्राचार्य डाॅ० एच० एस० कर ने प्रस्तुत किया उन्होंने जानकारी दी कि पिछले सत्र में प्रारंभ एम०एस० सी० वनस्पति एवं भौतिकी के प्रति विद्यार्थियों का अच्छा रुझान प्राप्त हुआ। नैक पीयर टीम द्वारा सुझाये गये संसाधनों की बृद्धि हेतु आवश्यक आर्थिक व्यवस्था के लिये पाठ्यक्रम शुल्क में आंशिक बृद्धि का प्रस्ताव पारित किया गया तथा इसी क्रम में पाठ्यक्रम में संलग्न अधिकारी / कर्मचारी के मानदेय में भी आंशिक वृद्धि की सहमति प्रदान किया गया। महाविद्यालय में सोलर सिस्टम की व्यवस्था / कम्पयूटर तथा बाऊंड्रीवाल/ केंटीन /सायकल स्टैंड / ग्रंथालय के पीछे जल निकासी आदि हेतु लोक निर्माण विभाग से प्राक्कलन प्राप्त कर शासन व अन्य एजेंसियों को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने विद्यार्थियों के लिये रोजगार मूलक एवं कौशल विकास हेतु लघु अवधि के पाठ्यक्रम संचालित करने संबंधी संभावनाओं के लिये महाविद्यालय को अधिकृत किया। बैठक समाप्ति पश्चात कैंपस विजिट में उपस्थित सदस्यों ने महाविद्यालय द्वारा की गई व्यवस्थित विकास कार्यों की सराहना की। प्रभारी प्राध्यापक डाॅ०यू०एस० कुर्रे ने आभार व्यक्त किया। बैठक में अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता / किशन सोनी/ हरदयाल तंवर/ राज अग्रवाल / प्राचार्य डाॅ०एच० एस० कर/ आर० आर० साहू/ बी० डी० दीवान/ व्ही० के० शर्मा/ यू०एस० कुर्रे उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad