अबकक्षा पहली से होगा खेल खेल में पढ़ाई
रायपुर । आज 16:00 6 2022 को अभनपुर विकासखंड के समस्त सीएसी एवं सहायक शिक्षकों का प्रशिक्षण डायट रायपुर से वर्चुअल क्लास के माध्यम से हुआ जिसमें डाइट के प्राचार्य श्री आरके वर्मा एवं श्री अरुण कुमार शर्मा एपीसी रायपुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
इस कार्यक्रम का संचालन श्री गिरिधर राम साहू शासकीय प्राथमिक शाला जंवई बांधा विकासखंड अभनपुर ने किया और इस कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में श्रीमती कामिनी साहू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और स्कूल रेडीनेस के ऊपर विस्तार से प्रकाश डाला श्रीमती सावित्री साहू ने खेल खेल में शिक्षा,
शिक्षा के लाभ शिक्षा के प्रकार और विभिन्न प्रकार के खेलों के बारे में प्रकाश डाला साथ ही श्रीमती झरना वर्मा ने ज्ञानेंद्रिय, विकास स्मरण शक्ति से संबंधित क्रियाएं, संख्या पूर्व अवधारणा, वर्गीकरण आदि बातों पर विस्तार से जानकारी दिया साथ ही श्री राजमोहन श्रीवास्तव ने भाषा क्या है, बच्चों में मौखिक भाषा का विकास क्यों आवश्यक है
और इसको गतिविधि के माध्यम से कैसे बच्चों के बीच समझ और संवाद कौशल का विकास कर सके, ध्वनि चेतना क्या है ध्वनि जागरूकता क्या है इसके ऊपर विस्तार से चर्चा किया इस कार्यक्रम का व्यवस्था श्री डी.सी. देवांगन सर ने किया यह कार्यक्रम बहुत ही आनंददायी शिक्षा बच्चों को कैसे दे सकते हैं बच्चों को बहुत सारे कविता के माध्यम से कहानी के माध्यम से कैसे पढ़ा करके उसको शिक्षा के नींव को मजबूत बना सकते हैं, स्वयं को आनंदित होते हुए बच्चे कैसे स्कूल आए हैं इसके बारे में सभी ने बहुत विस्तार से चर्चा किया और इस कार्यक्रम को बहुत बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया गया, यह कार्यक्रम बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बहुत ही कारगर साबित होगा





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.